अभिनेता अक्षय कुमार ने बॉलीवुड में अपने अभिनय से बहुत नाम कमाया है, इसमें कोई दो राय नहीं है। हालांकि इस साल उनकी फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही हैं। साल 2022 में अक्षय कुमार की बच्चन पांडे से लेकर पृथ्वीराज और रक्षा बंधन भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन नहीं कर पाईं, और फ्लॉप के बस्ते में चली गईं, लेकिन इससे अभिनेता की ब्रांड वैल्यू पर कोई खास असर नहीं हुआ है। अब भी उनके हाथ में कई बैक टू बैक फिल्में हैं। जो साल 2022 के लेकर 2023 तक रिलीज होंगी। इस सभी फिल्मों में अक्षय अलग-अलग लुक में नजर आने वाले हैं। तो चलिए देखते हैं उनकी आगामी फिल्मों के लुक।