फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय कुमार ने स्कूली बच्चों के बीच की 'पैडमैन' की पहली स्क्रीनिंग, गुजरात सीएम का किया शुक्रिया

Tue, 06 Feb 2018 07:39 AM IST
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अक्षय कुमार अपनी नई फिल्म 'पैडमैन' के प्रचार में व्यस्त हैं। अक्षय ने अपनी इस खास फिल्म की पहली स्क्रीनिंग स्कूली बच्चों के लिए रखी। गुजरात के स्कूली बच्चों के बीच फिल्म के स्पेशल शो के दौरान अक्षय ने एक तस्वीर भी पोस्ट की। सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर पोस्ट की गई इस तस्वीर में गुजरात के सीएम विजय रूपाणी भी नजर आ रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
गुजरात के सीएम विजय रूपाणी को धन्यवाद देते हुए अक्षय ने ट्विटर पर लिखा कि, 'पैडमैन की पहली स्क्रीनिंग आज स्कूली बच्चों के लिए रखी गई। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का धन्यवाद, राज्य मंत्री विभा जी का भी उनके सपोर्ट के लिए शुक्रिया।
 

 
विज्ञापन

3 of 4
9 फरवरी को रिलीज होने वाली यह समाजिक व्यंग्य फिल्म असल कहानी पर आधारित है। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा सोनम कपूर, राधिका आप्टे मुख्य भूमिका में हैं। जबकि अमिताभ बच्चन कौमियो रोल में नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन

4 of 4
बता दें कि फिल्म अरुणाचलम मुरुगननाथम की जिंदगी से प्रेरित है। अरुणाचलम तमिलनाडु के कोयंबटूर के निवासी हैं। उन्होंने सेनेटरी नैपकिन बनाने के लिए दुनिया की सबसे सस्ती मशीन बनाई है। वो स्कूल ड्रॉप आउट है और उन्होंने पीरियड्स जैसी टैबू को चैलेंज करने की ठानी। उनका मिशन देश भर की गरीब महिलाओं (खासकर गांव की महिलाओं) को सस्ते दाम पर सेनेटरी नैपकिन मुहैया कराना था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें