फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PADMAN का नशा उतरते ही अक्षय कुमार फिर पहुंचे दोस्तों के बीच, करने लगे ऐसा काम

Thu, 22 Feb 2018 07:45 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Akshay Kumar
सोशल मुद्दों पर लगातर फिल्म बना रहे अक्षय कुमार ने कहा कि वे सिर्फ समस्या की बात ही नहीं करते हैं बल्कि उससे अंत तक जुड़े भी रहते हैं।  दरअसल, अक्षय ने खुले में शौच को रोकने और इस बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेमकथा' बनाई थी। 
विज्ञापन

2 of 4
akshay kumar, pm modi
इस कड़ी में अपने प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाते हुए अक्षय अपने दोस्तों के साथ मिलकर मुंबई के जुहू बीच पर टॉयलेट बनाने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि लोग यहां-वहां खुले में शौच न करें और गंदगी न फैला सके। उन्होंने कहा कि ‘मैं फिल्म रिलीज के बाद मुद्दों को नहीं भूलता हूं। मैं अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर जुहू बीच पर जहां मैं रहता हूं, टॉयलेट लगा रहा हूं।
विज्ञापन

3 of 4
akshay kumar
उन्होंने आगे कहा कि मैंने 'टॉयलेट..एक प्रेमकथा' फिल्म में काम किया था, लेकिन हम अभी भी इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि फिल्म 'टॉयलेट' बनाने के बाद पीरियड जैसे गंभीर विषय पर भी सोचना चाहिए इसलिए पैडमैन को लेकर कहानी तैयार की गई। 
विज्ञापन

4 of 4
akshay kumar, pm modi
बता दें कि फिल्म पैडमैन 9 फरवरी को सिनेमाघरों में लगी थी। हालांकि, फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। फिल्म ने दूसरे सप्ताह तक 71.90 करोड़ रुपये ही कमाए। कुल मिलाकर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ढीली साबित हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें