फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aditya Roy Kapoor: कोरोना की चपेट में आए आदित्य रॉय कपूर, 'ओम द बैटल विद इन' के ट्रेलर का करना होगा इंतजार!

Sun, 05 Jun 2022 11:57 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
आदित्य रॉय कपूर ने इंस्टाग्राम पर पोस्टर किया शेयर - फोटो : Instagram @adityaroykapur
कोरोना वायरस ने एक बार फिर लोगों को तेजी से अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। बीते कुछ दिनों में कोरोना मरीजों के मामले बढ़ते जा रहे हैं और बॉलीवुड सितारे भी कोरोना वायरस की चपेट में आ रहे हैं। अक्षय कुमार और कार्तिक आर्यन के बाद अब अभिनेता आदित्य रॉय कपूर भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं, जिससे अभिनेता के फैंस काफी मायूस हो गए हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
आदित्य रॉय कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बीते कुछ दिनों में मुंबई में कोरोना वायरस के मामलों में उछाल आया है, जिसके बाद ही अभिनेता के कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, आदित्य में कोरोना के लक्षण हल्के-फुल्के ही हैं। ऐसे में वह जल्द ही ठीक हो सकते हैं। आदित्य इन दिनों अपनी फिल्म 'ओम: द बैटल विद इन' के प्रमोशन में बिजी थे। फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है और इसके ट्रेलर लॉन्च की तैयारी भी हो रही थी। लेकिन अभिनेता के कोरोना पॉजिटिव होने पर सब कुछ रुक सकता है। 
विज्ञापन

3 of 4
आदित्य रॉय कपूर - फोटो : Instagram
जानकारी के मुताबिक, आदित्य रॉय के कोरोना संक्रमित होने के बाद उनकी अपकमिंग फिल्म 'ओम द बैटल विद इन' के प्रमोशन को आगे बढ़ा दिया गया है। इतना ही नहीं, मेकर्स ने बीते दिन ही फिल्म के ट्रेलर को जल्द ही रिलीज करने का एलान भी किया था, जिससे जुड़ा एक वीडियो आदित्य रॉय ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। मेकर्स फिल्म के ट्रेलर को बड़े लेवल पर रिलीज करने की तैयारी में थे। लेकिन अब ऐसा होता दिख नहीं रहा। हालांकि, अब तक मेकर्स की तरफ से कुछ भी ऑफिशियल नहीं कहा गया है। 
विज्ञापन

4 of 4
aditya roy kapur - फोटो : सोशल मीडिया
आदित्य की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो 'ओम द बैटल विद इन' एक एक्शन फिल्म है, जिसका निर्देशन कपिल शर्मा ने किया है और इसके प्रोड्यूसर अहमद खान हैं। इस फिल्म में आदित्य के साथ संजना सांघी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म एक जुलाई को रिलीज हो रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें