फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abhishek Bachchan: क्या ओटीटी तक सिमट जाएंगे अभिषेक, चार साल से बड़े पर्दे पर नहीं आई एक भी फिल्म

Sun, 10 Apr 2022 07:18 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
abhishek bACHCHAN
कोरोना काल में लगभग हर अभिनेता से बड़े पर्दे का साथ छूट गया, लेकिन उन्होंने ओटीटी की अंगुली थामकर दर्शकों का मनोरंजन करना नहीं छोड़ा। कुछ ऐसा ही हाल बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन का भी है। फिलहाल, उनकी फिल्म दसवीं नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी हैं। वहीं, उनकी पिछली तीन फिल्में बॉब बिस्वास, द बिग बुल और लूडो भी ओटीटी पर ही दर्शकों से रूबरू हुई थीं। अगर बड़े पर्दे पर अभिषेक की आखिरी फिल्म की बात करें तो 2018 में रिलीज हुई मनमर्जियां का नाम याद आता है। ऐसे में अटकलें लगने लगी हैं कि क्या अभिषेक बच्चन अब सिर्फ ओटीटी पर ही सिमटकर रह गए हैं? या उनके सामने ऐसी क्या मजबूरी है कि उन्होंने 'ओटीटी का बच्चन' बनना ज्यादा पसंद किया? पूरा मसला जानते और समझते हैं इस स्पेशल रिपोर्ट में...
विज्ञापन

2 of 8
abhishek bachchan - फोटो : Twitter

बॉक्स ऑफिस पर कितने सफल रहे अभिषेक बच्चन

अभिषेक बच्चन 2018 के बाद से ही बड़े पर्दे पर अभिनय करते हुए नजर नहीं आए हैं। 2013 से 2018 तक की बात करें तो अभिनेता ने पांच साल के दौरान सिर्फ सात फिल्मों में ही अभिनय  और कैमियो किया है। इन सात फिल्मों में से चार फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाईं। वहीं, जो तीन फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रहीं, उनमें अभिषेक के अलावा कई बड़े स्टार्स मौजूद थे। उदाहरण के तौर पर 284 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली धूम 3 में अभिषेक बच्चन के अलावा आमिर खान, कटरीना कैफ, उदय चोपड़ा और जैकी श्रॉफ भी मौजूद थे।

ऐसा रहा फिल्मों का कलेक्शन

फिल्म बजट बॉक्स ऑफिस फ्लॉप या हिट
नौटंकी साला (2013) 9 करोड़ 22.3 करोड़ रुपये औसत
धूम 3 (2013) 175 करोड़ रुपये 284 करोड़ रुपये ब्लॉकबस्टर
हैप्पी न्यू ईयर (2014) 100 करोड़ रुपये 203 करोड़ रुपये सुपरहिट
द शौकिन्स (2014) 30.25 करोड़ रुपये 46.3 करोड़ रुपये फ्लॉप
ऑल इज वैल (2015) 28 करोड़ रुपये 15.32 करोड़ रुपये फ्लॉप
हाउसफुल 3 (2016) 85 करोड़ रुपये 109 करोड़ रुपये हिट
मनमर्जियां (2018) 27.09 करोड़ रुपये 30 करोड़ रुपये फ्लॉप

 

विज्ञापन

3 of 8
अभिषेक बच्चन - फोटो : अमर उजाला मुंबई

ऐसा रहा ओटीटी का सफर

बॉक्स ऑफिस पर मनमर्जियां के फ्लॉप होने के बाद अभिषेक बच्चन को दो साल तक किसी भी फिल्म या बेव सीरीज में नहीं देखा गया। दो साल बाद यानी 2020 में जूनियर बच्चन ने अपना ओटीटी डेब्यू किया और तब से लेकर अब तक तकरीबन चार फिल्मों और वेब सीरीज में काम कर चुके हैं। अब हम आपको बताते हैं कि अभिषेक बच्चन ने किन-किन फिल्मों और सीरीज में अपना जलवा दिखाया।

4 of 8
लूडो में अभिषेक बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
लूडो
दो साल के ब्रेक के बाद अभिनेता ने नेटफ्लिक्स की फिल्म लूडो से ओटीटी पर डेब्यू किया था। 21 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म के राइट्स तकरीबन 43 करोड़ रुपये में बिके थे। बता दें कि इस फिल्म में अभिषेक बच्चन के अलावा आदित्य रॉय कपूर, राजकुमार राव, सान्या मल्होत्रा, पियरले माने, पंकज त्रिपाठी, फातिमा सना शेख, रोहित सुरेश सराफ, शालिनी वत्स और इनायत वर्मा जैसे कलाकार भी थे।
विज्ञापन

5 of 8
द बिग बुल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
द बिग बुल
डिज्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाली फिल्म 'द बिग बुल' एक फाइनेंशियल थ्रिलर फिल्म है। तकरीबन 30 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म के राइट्स करीब 40 करोड़ रुपये में बिके थे। इसमें अभिषेक बच्चन के अलावा निकिता दत्ता, इलियाना डिक्रूज, सोहम शाह, राम कपूर और सौरभ शुक्ला भी मुख्य भूमिकाओं में थे।
विज्ञापन

6 of 8
अभिनेता अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
ब्रीथ: इनटू द शैडो
2020 में आई 'ब्रीथ: इनटू द शैडो' एक भारतीय क्राइम ड्रामा थ्रिलर सीरीज़ है। मयंक शर्मा द्वारा निर्देशित सीरीज में अभिषेक बच्चन, अमित साध और नित्या मेनन मुख्य भूमिका में हैं।  तकरीबन 40 करोड़ के बजट में बनी इस सीरीज के राइट्स 60 करोड़ रुपये में अमेजन प्राइम वीडियो द्वारा खरीदे गए थे।
विज्ञापन

7 of 8
बॉब बिस्वास - फोटो : अमर उजाला मुंबई
बॉब बिस्वास
2021 में आई बॉब बिस्वास एक क्राइम-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अभिषेक बच्चन और चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं। 15 से 18 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म के राइट्स 20-25 करोड़ रुपये में बिके थे। यह फिल्म जी5 पर उपलब्ध है।
विज्ञापन

8 of 8
फिल्म- दसवीं - फोटो : सोशल मीडिया
दसवीं
दसवीं, 2022 की एक सोशल कॉमेडी फिल्म है, इसमें अभिषेक बच्चन, यामी गौतम और निमरत कौर मुख्य भूमिकाओं में हैं। अभिषेक बच्चन इस फिल्म में अशिक्षित राजनेता की भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं। 25 करोड़ के बजट में बनी फिल्म को डिजिटल प्रीमियर के लिए 55 करोड़ रुपये में बेचा गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें