फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोड्यूसर ने नहीं मानी बात तो आमिर खान ने छोड़ दी फिल्म, अब ये एक्टर करेगा 'सैल्यूट'

Sun, 10 Dec 2017 01:50 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
विज्ञापन
1 of 4
Aamir Khan
'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान ने भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की जिंदगी पर बन रही फिल्म  'सैल्यूट' करने से इंकार कर दिया है। इन दिनों वह 'ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान' की शूटिंग थाईलैंड में कर रहे हैं, इस फिल्म की शूटिंग खत्म कर 'सैल्यूट' की शूटिंग करने वाले थे। बताया जा रहा है कि आमिर फिल्म की स्क्रिप्ट को लेकर संतुष्ट नहीं थे। उनसे जुड़े एक सूत्र ने यह भी बताया है कि आमिर आने वाले 10 सालों तक अपनी होम प्रोडक्शन की फिल्मों पर ध्यान देना चाहते हैं इसलिए वह कोई नई फिल्म साइन करने के मूड में नहीं हैं। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
shahrukh khan,
डीएनए में छपी रिपोर्ट के अनुसार, शाहरुख खान ने इस फिल्म में आमिर खान को रिप्लेस किया है। इस रोल के लिए रणबीर कपूर और रणवीर सिंह के नाम पर भी विचार किया गया था। गौरतलब है कि इससे पहले शाहरुख खान ने फिल्म 'स्वदेश' में NASA के साइंटिस्ट का किरदार निभाया था। हालांकि यह पहला मौका होगा जब किंग खान किसी एस्ट्रोनॉट की भूमिका में दिखेंगे। 
विज्ञापन

3 of 4
आमिर खान
फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' अगले साल क्रिसमस पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में आमिर खान पहली बार अमिताभ बच्चन के साथ काम कर रहे हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि आमिर खान 'सैल्यूट' में काम करेंगे, जिसे सिद्धार्थ राय कपूर और रॉनी स्क्रूवाला की कंपनी के साथ मिलकर बनाएंगे। फिल्म का निर्देशन महेश मथाई करेंगे। ये फिल्म राकेश शर्मा की बायोपिक होगी। 
विज्ञापन

4 of 4
राकेश शर्मा ऐसे पहले भारतीय थे जिन्होंने अंतरिक्ष में प्रवेश किया था। राकेश शर्मा वहां 7 दिन, 21 घंटे और 40 मिनट तक रहे। इस दौरान जब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने राकेश शर्मा से पूछा था कि ऊपर से भारत कैसा लग रहा है ? तो उन्होंने कहा था- 'सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें