फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay Deverakonda: जिस एक्टर पर आया सारा का दिल, वह कर रहा है किसे डेट? जान्हवी कपूर ने खोल दी पोल

Sat, 23 Jul 2022 02:57 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'लाइगर' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उनकी इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ। इस मौके पर फैंस ने किसी उत्सव जैसा जश्न मनाया। अभिनेता के पोस्टर्स पर जिस तरह पुष्प वर्षा की गई और दूध चढ़ाया गया, उससे यह तो जाहिर है कि उनकी फैन फॉलोइंग कितनी तगड़ी है। विजय नेशनल क्रश बन चुके हैं। हर लड़की उन्हें डेट करना चाहती है। इस लिस्ट में दक्षिण और बॉलीवुड की कई टॉप अभिनेत्रियों के नाम भी शामिल हैं, जो विजय देवरकोंडा को बॉयफ्रेंड बनाने का सपना देख रही हैं। ऐसे में अभिनेता के फैंस यकीनन यह जानना चाहते हैं कि आखिर विजय देवरकोंडा किसे डेट कर रहे हैं?
विज्ञापन

2 of 4
रश्मिका मंदाना- विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया
रश्मिका मंदाना से जुड़ा नाम
विजय देवरकोंडा के फैंस की इस बात में काफी दिलचस्पी है कि सुपरस्टार का दिल आखिर किस पर आया है। रिपोर्ट्स की मानें तो देवरकोंडा इन दिनों 'नेशनल क्रश' के नाम से मशहूर साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को डेट कर रहे हैं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी इस बात की पुष्टि नहीं की है, लेकिन इन दोनों की बॉन्डिंग को देखकर लंबे समय से इनके अफेयर के कयास लगाए जा रहे हैं। कई बार दोनों को साथ में स्पॉट भी किया जा चुका है। इतना ही नहीं, बीच-बीच में इनकी शादी की खबरें भी आती रहती हैं। रश्मिका और विजय ने 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' में साथ काम भी किया है। इन फिल्मों में इनकी जोड़ी फैंस को खूब पसंद आई। तभी से इनके बीच अफेयर की चर्चा सामने आने लगी।
विज्ञापन

3 of 4
सारा अली खान-करण जौहर-जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
सारा-जान्हवी की बातों ने दी हवा
हाल ही में 'कॉफी विद करण 7' के दौरान सारा अली खान और जान्हवी कपूर ने भी विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के अफेयर को लेकर थोड़ा इशारा किया। बता दें कि करण जौहर के शो के पहले एपिसोड में सारा और जान्हवी बतौर मेहमान पहुंचे। करण जौहर से बात करते समय सारा और जान्हवी ने कई बार विजय देवरकोंडा का नाम लिया। दोनों अभिनेत्रियों की बातों से लगा कि इनका दिल भी देवरकोंडा पर आ गया है! दरअसल रैपिड फायर राउंड के दौरान जब करण जौहर ने सारा से ऐसे शख्स का नाम पूछा, जिसे वह डेट करना चाहती हैं तो सारा ने विजय देवरकोंडा का नाम लिया। विजय के नाम पर जान्हवी भी ब्लश करती नजर आईं। इसके बाद जान्हवी ने कहा कि रश्मिका के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स तेजी से बढ़ रहे हैं तो सारा ने बीच में फिर विजय देवरकोंडा का नाम ले लिया। इतना ही नहीं, सारा ने यह भी कह दिया कि विजय और रश्मिका का तो अफेयर है न? इसके बाद से रश्मिका और देवरकोंडा के अफेयर की खबरों को और हवा मिल गई है। फैंस पूछ रहे हैं कि क्या सच में दोनों स्टार एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं!
विज्ञापन

4 of 4
विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
देवरकोंडा ने जताई खुशी
कॉफी विद करण में सारा अली खान ने जिस अंदाज में विजय देवरकोंडा का नाम लिया, उससे विजय भी बेहद खुश हुए। सारा की बातचीत के अंश खुद देवरकोंडा ने भी अपने सोशल मीडिया पर साझा किए और इस बात की खुशी जतई कि सारा अली खान ने कितने क्यूट अंदाज में उनका नाम लिया। विजय के काम की बात करें तो फिलहाल वह 'लाइगर' में व्यस्त हैं। पुरी जगन्नाथ के निर्देशन में बनी यह फिल्म 25 अगस्त को रिलीज होगी। इसमें अनन्या पांडे भी नजर आएंगी। वहीं, रश्मिका मंदाना की बात करें तो वह जल्द ही बॉलीवुड फिल्म 'गुडबाय' में नजर आएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें