फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पद्मावती की रंगोली बर्बाद करने में मॉल के मालिक ने किया सहयोग'

Fri, 20 Oct 2017 08:05 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
विज्ञापन
1 of 5
Padmavati Trailer
गुजरात के सूरत में मौजूद राहुल राज मॉल में बनी 'पद्मावती' थीम पर बनी रंगोली बर्बाद किये जाने के मामले में नई बात सामने आई है। फिल्म का विरोध कर रही राजपूत करणी सेना के एक सदस्य ने दावा किया है कि इस काम में मॉल के मालिक ने उनका सहयोग किया।

पढ़ें: रंगोली बर्बाद करने पर भड़कीं दीपिका पादुकोण, फौरन कर डाला ये काम
 
विज्ञापन

2 of 5
padmavati_rangoli
न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में करणी सेना के एक सदस्य ने कहा, 'विरोध करने के लिए हमने राहुल राज मॉल में बनी फिल्म 'पद्मावती' से प्रेरित रंगोली हटाई। मॉल के मालिक ने हमारे साथ कोऑपरेट किया और माफी मांगी।'
विज्ञापन

3 of 5
Padmavati Trailer
'फिल्मी मंकी' में छपी खबर के अनुसार करणी सेना ने धमकी भी दी है कि अगर फिल्म रिलीज हुई तो वो किसी भी हद तक जा सकते हैं और कोई उन्हें रोक नहीं पाएगा।
 

4 of 5
Padmavati Trailer
उधर, फिल्म 'पद्मावती' की एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से अपील की है कि वह फिल्म के प्रमोशन के लिए बनाई गई रंगोली बर्बाद किये जाने के मामले में सख्त कार्रवाई करें।  this has to stop NOW & action must be taken! @smritiirani pic.twitter.com/o5RGhDTHPJ — Deepika Padukone (@deepikapadukone) October 18, 2017
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
padmavati_rangoli
गौरतलब है किफिल्म 'पद्मावती' के प्रमोशन के लिए गुजरात के सूरत में एक मॉल में रंगोली बनाई गई थी। इसे बनाने में 48 घंटे की मेहनत लगी थी। आरोप है कि राजपूत करणी सेना के सदस्यों ने इसे बर्बाद कर दिया। रंगोली बनाने वाले आर्टिस्ट करन ने ट्वीट किया-
  #padmavati Rangoli controversy!
Acrowd of 100people cried JAY SRI RAM n rubbed out my 48 hrs' intense work! @deepikapadukone@FilmPadmavati pic.twitter.com/dKazu52UsE — KARAN K. (@KARANK19522136) October 15, 2017




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें