अनिल कपूर
- फोटो : instagram
अभिनेता अनिल कपूर की फैमिली लंदन में है और वह अपनी भतीजी की शादी लेकर चर्चा में हैं। अभिनेत्री सोनम कपूर ने कजिन प्रिया सिंह की शादी से जुड़ी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। एक तस्वीर में सोनम का पूरा परिवार नजर आ रहा है। इधर, उनकी मां सुनीता और बहन रिया कपूर ने भी शादी की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
फैशन आइकन मानी जाने वाली अभिनेत्री सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीर शेयर की है, उसमें सोनम के अलावा पिता अनिल कपूर, मां सुनीता कपूर, बहन रिया कपूर, कजिन दुल्हन प्रिया सिंह, दूल्हा रणबीर बत्रा सहित परिवार के अन्य लोग भी हैं।