फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबराम खान समेत ये 6 स्टार बिल्कुल अपने मां-बाप के डुप्लीकेट, पहचानना होगा मुश्किल

Mon, 27 May 2019 07:01 AM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
अबराम खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में एक बार फिर दौर बदल गया है। इसमें 90 के दशक के कुछ बॉलीवुड स्टार्स हैं जिन्होंने शादी कर संतान सुख की प्राप्ति कर ली है। इनमें साल 2000 के बाद आए स्टार्स भी शामिल हैं। आज 27 मई को शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम खान का बर्थडे है तो ऐसे में बात करेंगे उन स्टार किड्स की जो इंटरनेट पर अपने माता-पिता की जिरोक्स कॉपी होने के चलते आए दिन वायरल होते रहते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
Aamir Khan
इस कड़ी में पहले बात करेंगे सुपरस्टार आमिर खान और उनके बेटे आजाद की। अगर आमिर और आजाद की बचपन की तस्वीर देखी जाए तो फर्क करना मुश्किल हो जाएगा। इनमें सबसे बड़ी समानता यह है कि दोनों के कानों की बनावट एक जैसी है।
विज्ञापन

3 of 7
बॉलीवुड - फोटो : सोशल मीडिया
एक्ट्रेस करीना कपूर खान और तैमूर अली खान की यह बचपन की तस्वीर बयां करती हैं कि तैमूर अपने नाना के साथ-साथ अपनी मां करीना पर भी गए हैं। वैसे भी जब से तैमूर पैदा हुए हैं अपनी क्यूटनेस के चलते सुर्खियों में ही बने रहते हैं। 

4 of 7
बॉलीवुड - फोटो : सोशल मीडिया
बात करेंगे बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानि कि अक्षय कुमार की, जिनकी बेटी नितारा उन पर तो बिल्कुल भी नहीं गई हैं लेकिन मां ट्विकल की बचपन की तस्वीर देखने के बाद पता चलता है कि नितारा मां की ही छवि हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
बॉलीवुड - फोटो : सोशल मीडिया
तैमूर अली खान भले ही सैफ अली खान पर ना गए हों लेकिन उनका पहला बेटा इब्राहिम हूबहू अपने पिता की ही कॉपी है। 
विज्ञापन

6 of 7
बॉलीवुड - फोटो : सोशल मीडिया
बात करेंगे एक्ट्रेस काजोल के बेटे युग की। इस तस्वीर को देखने के बाद काजोल के बेटे युग की क्यूटनेस पर ही नहीं बल्कि काजोल के बचपन के फोटो पर भी बेशुमार प्यार उमड़ रहा है। देखा जाए तो सबसे ज्यादा काजोल और बेटे युग बचपन में जिरोक्स कॉपी साबित हुए हैं। युग की यह तस्वीर काफी हंसा देने वाली है जिसपर बेहद प्यार आ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बॉलीवुड - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का दूसरा बेटा अबराम खान भी सुर्खियों में रहा है। देखा जाए तो शाहरुख और अबराम बचपन में एक जैसे ही दिख रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें