फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता ने एजाज खान और रंगोली चंदेल पर बोला हमला, कहा- 'जहर का स्तर बढ़ गया है'

Sun, 19 Apr 2020 07:30 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : सोशल मीडिया
सिनेमा जगत ढेरों ऐसे उदाहरण से भरा पड़ा है जब चर्चा में बने रहने के लिए सेलेब्स किसी भी हद तक गुजर गए। सोशल मीडिया में ट्रेंड में बने रहने के लिए अक्सर उनका नाता विवादों से भी पड़ जाता है। कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल और अभिनेता और बिग बॉस फेम एजाज खान ऐसे ही दो नाम हैं। दोनों ही अधिकतर गलत वजहों से ही खबरों में रहते हैं। दोनों के इसी रवैये पर अब कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने हमला बोला है।
विज्ञापन

2 of 4
अभिषेक मनु सिंघवी
उन्होंने ट्वीट करते हुए दोनों को नकारात्मक व्यक्ति करार दिया है। गौरतलब है कि हाल में एजाज खान को भड़काऊ बयानबाजी करने के चलते मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया तो वहीं रंगोली के ट्विटर अकाउंट को उनके एक ट्वीट के चलते संस्पेंड कर दिया गया। अभिषेक सिंघवी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'लोगों में जहर का स्तर बढ़ गया है। कायदे से तो इनका भी टेस्ट होना चाहिए।' इस ट्वीट में उन्होंने एजाज और रंगोली को हैशटैग किया है।

विज्ञापन

3 of 4
Ajaz Khan - फोटो : Social Media
जाहिर है कि अभिषेक दोनों के द्वारा दिए जा रहे बयानों को नकारात्मक विचारधारा के तौर पर देख रहे हैं और हिदायत दे रहे हैं कि इनके इस 'जहर' को भी नापने की जरुरत है। गौरतलब है कि एजाज खान ने फेसबुक लाइव के दौरान आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया है। पुलिस ने उन्हें सौहार्दपूर्ण माहौल को बिगाड़ने का आरोपी बनाया है। कोर्ट ने उन्हें छह दिनों की हिरासत में भेज दिया  है। एजाज पहली भी कई दफा अपनी ऐसी ही हरकतों के कारण पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं।
विज्ञापन

4 of 4
Kangana Ranaut, Rangoli Chandel - फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं रंगोली की बात करें तो वह सोशल मीडिया पर लगातार अपनी बहन कंगना रनौत की पैरवी करते हुए आए दिन विभिन्न कलाकारों और फिल्मकारों पर हमला बोलती हुई नजर आती हैं। ट्विटर पहले भी उन्हें चेतावनी दे चुका है। लेकिन इस बार जब उन्होंने तब्दीली जमात और मीडिया के एक वर्ग को लेकर पोस्ट करते हुए गोली मारने और खुदकी नाजी से तुलना की तो ट्विटर ने उनके अकाउंट को संस्पेंड करना सही समझा। रंगोली और कंगना दोनों ने ही ट्विटर के इस कदम की आलोचना की है और ट्विटर को देश से बेदखल करने की मांग भी की है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें