फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋतिक के चार साल के फैन ने सोशल मीडिया पर की ऐसी डिमांड, अभिनेता ने तुरंत कर दी पूरी

Sun, 19 Apr 2020 06:35 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया
ऋतिक रोशन इन दिनों कभी वर्कआउट कर रहे हैं तो कभी बच्चों के साथ खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं। साथ ही वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपने फैंस के लिए वीडियो या तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
hrithik roshan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
ऋतिक ने इस बार कुछ ऐसा किया कि अपने चार साल के फैन को खुश कर दिया। इस फैन को ऋतिक ने ट्विटर पर बर्थडे विश किया है। उसे लगता है कि ऋतिक की तरह उसके हाथ में छह उंगलियां हैं।
विज्ञापन

3 of 5
ऋतिक रोशन - फोटो : अमर उजाला
एक महिला ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 'ऋतिक सर मेरा बेटा वेद आज चार साल का हो गया है। वह आपका बहुत बड़ा फैन है और खुद को आपकी तरह समझता है। अगर आप उसे बर्थडे विश करें तो वह बहुत खुश हो जाएगा। ये रहा उसका फैन मूमेंट आपके लिए।' 

4 of 5
ऋतिक रोशन - फोटो : अमर उजाला
ऋतिक रोशन ने वीडियो पर जवाब देते हुए लिखा- 'ढेर सारा प्यार।  जन्मदिन बहुत मुबारक हो वेद।' हाल ही में ऋतिक ने अपने पिता का वर्कआउट करते हुए एक वीडियो शेयर किया था जो काफी चर्चाओं में था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राकेश रोशन - फोटो : Social Media
इस वीडियो में उनके पिता राकेश रोशन जमकर वर्कआउट कर रहे हैं। वीडियो को साझा कर ऋतिक ने बताया कि उन्हें यहां से प्रेरणा मिलती है। इस वीडियो के साथ कैप्शन में ऋतिक ने लिखा है, 'अकेले हैं, पर लगे हुए हैं। यह मेरे लिए किसी भी अन्य चीज से ज्यादा प्रेरित करने वाला है।' 

डांस करती दिखीं 'बिग बॉस' की ये एक्स कंटेस्टेंट, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें