अभिनेता अभिषेक बनर्जी एक आउटसाइडर हैं, उनका कोई बॉलीवुड कनेक्शन नहीं रहा। इसके बावजूद वह अपने लिए अलग पहचान बनाने में कामयाब रहे। उनका मानना है कि ऐसा हर कोई कर सकता है। इसमें किसी तरह का नेपोटिज्म आड़े नहीं आता है। उन्होंने शाहरुख का उदाहरण दिया और बताया कि किंग खान एक आउटसाइडर थे, इसके बावजूद उन्होंने इतना बड़ा मुकाम बॉलीवुड में बनाया।