फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए अभिषेक बच्चन ने अपने फैंस से की अपील, लिखा- अपने लिए न सही अपने परिवार के बारे में सोचें

Thu, 15 Apr 2021 12:55 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अभिषेक बच्चन - फोटो : Instagram
कोरोना महामारी पूरे देश में तेजी से अपने पैर पसार रही है और इसकी जद में अब तक कई सेलेब्स आ चुके हैं। सभी से लगातार अपील की जा रही है कि वो सावधानी बरतें और मास्क पहने। इस कड़ी में बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए जागरूक कर रहे हैं। हाल ही में अभिनेता अभिषेक बच्चन ने भी अपने फैंस से खास अपील की है।
विज्ञापन

2 of 5
अभिषेक बच्चन - फोटो : Twitter
मशहूर अभिनेता अभिषेक बच्चन भी लोगों और फैंस को कोरोना वायरस से अपना बचाव करने के लिए जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों से अपील की है कि कोरोना वायरस की इस महामारी में हमेशा मास्क लगाकर रखे। 
विज्ञापन

3 of 5
अभिषेक बच्चन
अभिषेक बच्चन ने अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'प्लीज, प्लीज, प्लीज आप अपना मास्क पहनकर रखिए! अगर अपने लिए न सही, अपने परिवार, बड़ों, दोस्तों और प्रियजनों के बारे में सोचें।' अभिषेक बच्चन ने अपनी एक तस्वीर भी साझा की है, जिसमें उन्होंने  ब्लैक कलर का गॉगल्स और मास्क पहना हुआ है।

4 of 5
द बिग बुल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभिषेक बच्चन की ये पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गई और यूजर्स इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। बीते शुक्रवार 8 अप्रैल को अभिषेक बच्चन स्टाररर फिल्म द बिग बुल रिलीज हुई थी। उस वक्त से एक्टर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। लोग फिल्म में उनके अभिनय को काफी पसंद कर रहे हैं। तो वहीं कुछ लोग उनकी एक्टिंग को बेकार बताकर उन्हें ट्रोल कर रहे थे, जिसका अभिषेक बच्चन ने मुंहतोड़ जवाब दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
द बिग बुल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म द बिग बुल शेयर बाजार के मशहूर दलाल हेमंत शाह की जिंदगी से प्रेरित है। फिल्म में अभिषेक बच्चन हेमंत शाह का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में अभिषेक बच्चन के अलावा इलियाना डिक्रूज, निकिता दत्ता, सोहम शाह, सुप्रिया पाठक, महेश मांजरेकर, सौरभ शुक्ला और राम कपूर सहित कई कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन कूकी गुलाटी ने किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें