फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिषेक को फ्लॉप कहने वाले जरूर देख लें ये फिल्में, बंद हो जाएगी जुबान

Fri, 05 May 2017 11:33 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 9
जब भी बात बॉलीवुड के फ्लॉप स्टार किड्स की आती है तो उसमें अभिषेक बच्चन का नाम भी आता है। अक्सर लोग उन्हें फ्लॉप एक्टर ही मानते हैं। लेकिन शायद लोग नहीं जानते कि अभिषेक बच्चन को नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है। इसके अलावा उन्होंने कई ऐसी फिल्में भी दी हैं जिनमें उनकी एक्टिंग की सभी ने तारीफ की। ये वो फिल्में रहीं जो अभिषेक बच्चन के करियर में मील का पत्थर साबित हुईं।

अभिषेक बच्चन का डेब्यू बेशक फ्लॉप रहा, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और कड़ी मशक्कत के बाद सफल अभिनेता के तौर पर खुद को स्थापित किया। एक नजर ऐसी फिल्मों पर जिसमें अभिषेक बच्चन ने अपनी एक्टिंग से लोगों की जुबां पर ताले लगा दिए।

ये भी पढ़ें - कभी खून बेचकर गुजारा करता था ये एक्टर, आज कमाता है अरबों
विज्ञापन

2 of 9
अभिषेक बच्चन
2009 में आई फिल्म 'दिल्ली 6' अभिषेक बच्चन की बेहतरीन फिल्मों से एक है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन के एक  ऐसे युवा का किरदार निभाया था जो देसी और विदेशी संस्कृति के बीच खुद को तलाशने की कोशिशों में लगा रहता है। इस फिल्म को जहां 57वें नेशनल अवॉर्ड्स में सर्वश्रेष्ठ फिल्म के तौर पर नर्गिस दत्त अवॉर्ड दिया गया वहीं इसने अभिषेक के एक नए रूप को भी लोगों के सामने पेश किया।

ये भी पढ़ें - 'बाहुबली 2' देखने के बाद इस हीरोइन के पैरों तले खिसक गई जमीन, सामने आया ऐसा सच
 
विज्ञापन

3 of 9
अभिषेक बच्चन
2009 में ही आई फिल्म 'पा' में अभिषेक बच्चन ने अपनी एक्टिंग का ऐसा नमूना पेश किया कि लोग देखते ही रह गए। इस फिल्म में वो अपने रियल लाइफ पिता अमिताभ बच्चन के पिता बने। एक्टिंग के अलावा उन्होंने इस फिल्म को प्रोड्यूस भी किया था। 'पा' हिट रही और इस फिल्म के लिए अमिताभ को सर्वश्रेष्ठ एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला।

ये भी पढ़ें - दीपक तिजोरी की बेटी ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, सारा और जाह्नवी तक को छोड़ा पीछे
 

4 of 9
अभिषेक बच्चन
'बोल बच्चन' में भी अभिषेक बच्चन की एक्टिंग ने लोगों को इंप्रेस किया। इस फिल्म में अभिषेक का डबल रोल था और दोनों ही किरदारों को उन्होंने बहुत ही अच्छी तरह से निभाया।
विज्ञापन

5 of 9
अभिषेक बच्चन
अभिषेक बच्चन ने बेशक कई फ्लॉप फिल्में दी हों लेकिन इससे उनकी काबिलियत को कमतर नहीं आंका जा सकता...और इसका सबूत उन्होंने कई फिल्मों में दिया। फिल्म 'सरकार' में निभाए किरदार के लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला।

ये भी पढ़ें - फ्लॉप होने के बावजूद इस मामले में शाहरुख और ऋतिक को मात देता है ये हीरो
विज्ञापन

6 of 9
अभिषेक बच्चन
फिल्म 'सरकार राज' 'सरकार' का सीक्वल थी। ये फिल्म भी हिट रही और इसमें अभिषेक की एक्टिंग की खूब तारीफ हुई। इस फिल्म के लिए भी अभिषेक बच्चन को फिल्मफेयर का बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला।

ये भी पढ़ें - सालों बाद लोगों के सामने आई अमिताभ की ये 'हीरोइन', देख सभी हुए हैरान
 
विज्ञापन

7 of 9
अभिषेक बच्चन
'ब्लफमास्टर' भी अभिषेक बच्चन की उन चुनिंदा फिल्मों में से है जिसमें उन्होंने अपनी एक्टिंग से इंप्रेस किया। इस फिल्म में उनके साथ रितेश देशमुख और प्रियंका चोपड़ा थीं, लेकिन अभिषेक इन सभी पर भारी पड़े। इस फिल्म में अभिषेक ने एक गाना भी गाया था जो उस वक्त काफी पॉपुलर हुआ।

ये भी पढ़ें - शादीशुदा हीरो के प्यार में इस हीरोइन को चुकानी पड़ी थी भारी कीमत, अब है इस फिल्ममेकर की बीवी
 

8 of 9
अभिषेक बच्चन
फिल्म 'युवा' को अभिषेक बच्चन की सबसे दमदार परफॉर्मेंस के लिए याद किया जाता है। डेब्यू के चंद सालों बाद आई इस फिल्म में अभिषेक ने लल्लन सिंह नाम का नेगेटिव किरदार निभाया। ना सिर्फ ये किरदार काफी लोकप्रिय हुआ बल्कि इसके लिए अभिषेक बच्चन को फिल्मफेयर का बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला।

ये भी पढ़ें - फिल्म के लिए मनीषा कोइराला ने बनाया ऐसा हाल, वीडियो वायरल
 
विज्ञापन

9 of 9
अभिषेक बच्चन
लेकिन जिस फिल्म को अभिषेक बच्चन के करियर का बड़ा टर्निंग पॉइंट माना जाता है वो है 'गुरू'। इसके लीड किरदार को अभिषेक ने ऐसे जीया जैसे वो खुद उनके साथ घटा हो। शायद इसी का नतीजा था कि इस फिल्म के लिए अभिषेक को फिल्मफेयर के बेस्ट एक्टर अवॉर्ड से नवाजा गया। उनकी ये फिल्म आज भी लोगों की पसंदीदा फिल्मों में से एक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें