फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिनेमा में 50 साल: बिग बी को विश कर ट्रोल हुए अभिषेक बच्चन, यूजर्स बोले- 'खुद कुछ मत करना'

Thu, 07 Nov 2019 03:51 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media

अमिताभ बच्चन को हिंदी सिनेमा में 50 साल पूरे हो गए हैं। आज ही के दिन बिग बी की पहली फिल्म सात हिंदुस्तानी रिलीज हुई थी। इस खास मौके पर उन्हें हर तरफ से बधाई मिल रही है। इस बीच अभिषेक बच्चन ने भी अपने पिता को बधाई दी। इस खास मौके पर अभिषेक बच्चन ने दिल छू लेने वाला एक पोस्ट लिखा है।

 

विज्ञापन

2 of 5
Abhishek Bachchan

अभिषेक ने लिखा- 'न सिर्फ एक बेटे बल्कि बतौर एक्टर और फैन हम सभी महानता के गवाह हैं। तारीफ करने, सीखने और सराहना के लिए बहुत कुछ है। सिनेमा को चाहने वालों की कई पीढ़ियां यह कह सकती हैं कि उन्होंने बच्चन के जमाने को देखा है।' 'फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल पूरे करने पर आपको बधाई पा। अब हमें आगे के 50 सालों का इंतजार है। लव यू।' अभिषेक का ये पोस्ट बेशक दिल छू लेने वाला है लेकिन कुछ फैंस को उनका यह पोस्ट पसंद नहीं आया और एक बार फिर एक्टिंग को लेकर अभिषेक को ट्रोल कर दिया।

विज्ञापन

3 of 5
Abhishek Bachchan
एक यूजर ने लिखा- खुद कुछ मत करना बस पा ही और 50 साल काम करें। एक अन्य ने लिखा- आपको आपके पिता से सबकुछ मिला है केवल एक्टिंग को छोड़कर।

4 of 5
abhishek bachchan - फोटो : Twitter
एक अन्य यूजर ने लिखा- हैलो अभिषेक आपको भी अच्छी फिल्में बनानी चाहिए। हम उम्मीद करते हैं भविष्य में हम आपको अच्छी फिल्मों में देखेंगे। अभिषेक इससे पहले भी कई बार एक्टिंग को लेकर ट्रोल हो चुके हैं। हाल ही में एक यूजर ने उन्हें जॉबलेस कहा था। हालांकि इसके बाद उन्होंने ट्रोलर्स को करारा जवाब भी दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Saat Hindustani - फोटो : Twitter
अमिताभ बच्चन ने साल 1969 में फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' से बॉलीवुड में बतौर एक्टर कदम रखा था। अमिताभ बच्चन की पहली फिल्म होने के अलावा भी सात हिंदुस्तानी बहुत अहम फिल्म रही जो राष्ट्रीय एकता, क्षेत्रीयवाद और भाषाओं की दीवारों को लांघती एक फिल्म थी जिसे राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार भी मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें