फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेकअप के 3 साल बाद फिर साथ दिखे रणबीर-कटरीना, वीडियो आ गया सामने

Tue, 17 Sep 2019 03:50 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ranbir Kapoor and Katrina Kaif - फोटो : Social Media
रणबीर कपूर इन दिनों आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं। इससे पहले वो कटरीना कैफ के साथ रिलेशन में थे । रणबीर और कटरीना ने आखिरी बार फिल्म 'जग्गा जासूस' में काम किया था । इसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया । अब ब्रेकअप के 3 साल बाद रणबीर और कटरीना फिर साथ नजर आने वाले हैं । ये कोई फिल्म नहीं ऐड होगा।
विज्ञापन

2 of 5
Ranbir Kapoor and Katrina Kaif - फोटो : file photo
इस ऐड में रणबीर और कटरीना के साथ रैपर बादशाह भी होंगे। ये एक मोबाइल ब्रांड का ऐड है । इस ऐड में कटरीना, बादशाह के साथ दिखती हैं । वहीं रणबीर फोन को प्रमोट कर रहे हैं । ये ऐड रिलीज हो चुका है और फैंस को बहुत पसंद आ रहा है । कुछ दिन पहले ही कटरीना ने रणबीर के साथ अपने रिलेशन को लेकर बात की थी । 
विज्ञापन

3 of 5
Ranbir Kapoor - फोटो : amar ujala mumbai
कटरीना ने नेहा धूपिया के साथ इंटरव्यू में कहा था, 'वह मेरी जिंदगी का अलग दौर था। मेरा पूरा ध्यान अपने रिलेशनशिप पर था। मैं खुश थी। मैं अफसोस से कुछ नहीं कहना चाहती। मैंने काफी कुछ सीखा। आपको उन सबकी रिस्पेक्ट करनी चाहिए जिनके साथ आप पहले रह चुकी हैं।'


4 of 5
katrina kaif ranbir kapoor
'आप उनसे बातें शेयर कर सकते हैं । इससे आप रिश्तों की पुरानी तल्खियों को मिटा सकते हैं। इससे मन और हल्का भी हो जाता है । ऐसा नहीं करने से जीवन और कठिन हो जाता है और आपको बार-बार उनकी याद आती है ।' कटरीना हाल में सलमान के साथ फिल्म 'भारत' में नजर आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
katrina kaif - फोटो : instagram
अब कटरीना, अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म सूर्यवंशी में दिखाई देंगी। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अभिमन्यु सिंह और गुलशन ग्रोवर भी हैं। यह अगले साल 27 मार्च को स्क्रीन पर आने वाली है। यह अक्षय कुमार और करण जौहर के साथ रोहित शेट्टी द्वारा निर्मित है।


क्या कटरीना कैफ ने सच में रचा ली शादी? ये वीडियो सामने आते ही फैंस के दिल टूटे, जान लीजिए सच
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें