फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिषेक ने ऐश्वर्या की तस्वीर शेयर कर लिखा 'हनी-मून', फैंस बोले- 'इतना गुरूर तो चांद को भी नहीं'

Sat, 20 Apr 2019 10:56 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Aishwarya Rai, abhishek
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की शादी की आज सालगिरह है। 20 अप्रैल 2007 की शाम बच्चन परिवार के निवास 'प्रतीक्षा' में दोनों की शादी हुई थी। दोनों अपनी बेटी आराध्या के साथ वेकेशन एन्जॉय करने मालदीव्स गए हुए हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
maldievs
अभिषेक ने अपनी शादी की सालगिरह पर ऐश्वर्या को खास अंदाज में विश किया है। ऐश्वर्या की फोटो इंस्टा पर शेयर करते हुए अभिषेक ने लिखा- 'हनी और मून'। फोटो में ऐश्वर्या ब्लू कलर की ड्रेस में मून लाइट में बैठे हुए बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अपनी सालगिरह के मौके पर ऐश्वर्या ने भी एक खूबसूरत फोटो शेयर की है। ये फोटो आराध्या ने खींची है। इस फोटो को पोस्ट करते हुए ऐश्वर्या ने लिखा है- Our Togetherness🥰captured by The Divine Light of Our Lives 😍LOVE YOU AARADHYA
 
विज्ञापन

3 of 5
aishwarya rai, abhishek bachchan - फोटो : social media
अभिषेक की इस फोटो पर यूजर्स उन्हें सालगिरह की बधाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं यूजर्स ऐश्वर्या की खूबसूरती की तारीफ भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- आपके हनी को देखकर तो चांद भी शर्मा जाए।
 

4 of 5
अभिषेक-ऐश्वर्या
इतना ही नहीं अभिषेक ने अपनी इंस्टा स्टोरी में एक और फोटो लगाई है। फोटो में तीन साइकिल दिख रही है। इन साइकिलों में अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या का नाम लिखा हुआ है। अभिषेक के फोटो शेयर करने से पहले ऐश्वर्या राय ने भी मालदीव की एक फोटो शेयर की थी। हालांकि उस फोटो में अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या में से कोई नहीं था। ऐश्वर्या ने फोटो शेयर करते हुए लिखा था- मालदीव।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Aishwarya Abhishek - फोटो : file photo
पिछले ही दिनों बेटी आराध्या के साथ अभि और ऐश एयरपोर्ट पर दिखे थे और तभी से उनके वकेशन को लेकर चर्चा शुरू हो गई थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिषेक के पास गीतकार साहिर लुधियानवी की बायोपिक है। वहीं ऐश्वर्या को लेकर ऐसी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें