फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिषेक ने साझा की पिता अमिताभ बच्चन और जैकी श्रॉफ की थ्रोबैक तस्वीर, लिखा ये बात

Sun, 17 May 2020 10:07 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
लॉकडाउन के बीच बॉलीवुड के कई सितारे हैं जो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। उनमें से एक अभिनेता अभिषेक बच्चन भी हैं। अभिषेक बच्चन सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी और पिता महानायक अमिताभ बच्चन की जिंदगी से जुड़ी यादों, तस्वीरों और वीडियो को साझा करते रहते हैं। इस बार भी अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया पर बेहद खास तस्वीर साझा की है। 
विज्ञापन

2 of 5
अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अभिषेक बच्चन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक थ्रोबैक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में वह पिता अमिताभ बच्चन और अभिनेता जैकी श्रॉफ के साथ दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में अभिषेक बच्चन काफी छोटे नजर आ रहे हैं जबकि अमिताभ बच्चन और जैकी श्रॉफ यंग दिख रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए अभिषेक बच्चन ने बेहद खास कैप्शन भी लिखा है। 
विज्ञापन

3 of 5
अभिषेक बच्चन, जया बच्चन, श्वेता बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अभिषेक बच्चन ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'अभी भी दोनों ( अमिताभ बच्चन और जैकी श्रॉफ) को देखना हूं'। इसके साथ ही अभिषेक बच्चन ने अपने पोस्ट में पिता अमिताभ बच्चन और जैकी श्रॉफ को टैग भी किया है। कई सोशल मीडिया यूजर्स और इन तीनों अभिनेताओं के फैंस इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। फैंस के अलावा बॉलीवुड के कई सितारों ने भी अभिषेक बच्चन के पोस्ट पर कमेंट किया है। 
 

4 of 5
अभिषेक बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बात करें अभिषेक बच्चन की आने वाली फिल्मों की तो वह इन दिनों फिल्म 'बॉब बिस्वास' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म का निर्देशन दीया अन्नपूर्णा घोष कर रही हैं। उनकी यह फिल्म सुजॉय घोष की फिल्म 'कहानी' में बॉब बिस्वास के किरदार पर आधारित है। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिका में होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अभिषेक बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म 'बॉब बिस्वास' के अलावा अभिषेक बच्चन अजय देवगन के निर्माण में आने वाली फिल्म 'द बिग बुल' में भी एक भारी भरकम आदमी के किरदार में नजर आएंगे। वहीं लॉकडाउन के बाद सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली अभिषेक बच्चन की पहली 'लूडो' होगी। वह वेब सीरीज 'ब्रीद' के दूसरे सीजन में भी नजर आने वाले हैं। 

पढ़ें: मुफ्त में टिकटॉक को मत दीजिए अपने डांस वीडियो, यहां जैकलीन दे रहीं हर हफ्ते चार लाख का इनाम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें