फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुफ्त में टिकटॉक को मत दीजिए अपने डांस वीडियो, यहां जैकलीन दे रहीं हर हफ्ते चार लाख का इनाम

Sun, 17 May 2020 09:44 AM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : सोशल मीडिया
सुपरस्टार सलमान खान के साथ उनके पनवेल वाले फार्महाउस में लॉकडाउन बिता रहीं अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज के दिन कोरोना काल में भी बहुर रहे हैं। सलमान खान के साथ उनके गाए बजाए म्यूजिक वीडियो में दिखने का उन्हें बढ़िया फायदा हुआ है। अब एक ओटीटी ने भी उन्हें एक ऑनलाइन शो के लिए मौका दिया है। शो का नाम होगा, होम डांसर और ये दिखेगा सीधे आपके मोबाइल पर। 
विज्ञापन

2 of 5
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसी ही एक कोशिश वरुण धवन भी इन दिनों अपने शो एंटरटेनर नंबर वन में कर रहे हैं। दरअसल ये दोनों शोज चीन के यूजर्स वीडियो एप टिकटॉक की लोकप्रियता को देखते हुए शुरू किए गए हैं। हिंदी सिनेमा में गिनती के हैं ऐसे सितारे जो खराब एक्टिंग करके भी खूब पैसा कमा रहे हैं। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर चलें ना चलें पर काम की उनके पास कमी नहीं होती। 
विज्ञापन

3 of 5
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
श्रीलंका की सुंदरी जैकलीन का गिनती इन लकी सितारों में सबसे पहले होती है। उनकी फिल्म ड्राइव को कोई डिस्ट्रीब्यूटर या एक्जीबिटर सिनेमाघरों में दिखाने को तैयार नहीं हुआ तो नेटफ्लिक्स ने अपनी झोली फैला दी। सिर्फ इतना ही नहीं नेटफ्लिक्स ने उन्हें मिसेज सीरियल किलर नाम की एक फिल्म भी पकड़ा दी। इस फिल्म की गिनती साल 2020 में रिलीज हुई सबसे खराब फिल्मों में की जा रही है।

4 of 5
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
अब लॉकडाउन में वह अपने पुराने दोस्त सलमान खान के साथ उनके फार्म हाउस पर हैं। वहां ये कभी म्यूजिक वीडियो शूट कर रही हैं तो कभी घोड़ों के साथ फैशन फोटोग्राफी कर रही हैं। म्यूजिक वीडियो का फायदा उन्हें ये मिला है कि उन्हें एक ओटीटी ने एक डांस कंपटीशन के जज के तौर पर साइन कर लिया है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतियोगियों को 60 से 90 सेकंड का एक डांस वीडियो अपलोड करना होगा। शो में विजेता का चुनाव दर्शकों के वोटों पर ही आधारित होगा। पांच सप्ताह तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में जीतने वाले प्रतियोगी को हर हफ्ते चार लाख का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : सोशल मीडिया
इस शो के बारे में जैकलीन फर्नांडिस कहती हैं, 'मैं इस अनोखी डांस प्रतियोगिता 'होम डांसर' के लिए एकदम तैयार हूं। मैं अपनी फिटनेस का बहुत ख्याल रखती हूं और इसके लिए मैं डांस को बहुत ज्यादा उपयोगी समझती हूं। यह न सिर्फ हमारे शरीर के लिए लाभदायक है, बल्कि यह हमारे दिमाग और आत्मा को भी दुरुस्त करता है। यह शो लाखों दर्शकों को घर बैठे अपना हिस्सा बनने के लिए प्रेरित करेगा। सोशल डिस्टेंसिंग के समय में यह एक शानदार कदम है।'

पढ़ें: टीवी चैनलों के पास धारावाहिकों के नए एपीसोड्स का संकट, दो चैनलों पर एक साथ चलेगी 'महाभारत'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें