फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिषेक बच्चन को 2 साल बाद काम मिला वो भी साइड रोल, अब बोले- 'ये इंडस्ट्री बहुत बुरी है...'

Sun, 20 Jan 2019 03:35 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Abhishek Bachchan
अभिषेक बच्चन ने अनुराग कश्यप की फिल्म 'मनमर्जियां' से करीब 2 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की थी । इस फिल्म में उन्हें सेकंड लीड रोल मिला था। फिल्म के विक्की कौशल और तापसी पन्नू लीड रोल में थे । फिल्म में सेकंड लीड का रोल मिलने पर अभिषेक ने अपना दर्द बयां किया है । 
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन
अभिषेक, करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण सीजन 6' में पहुंचे थे । यहां उन्होंने बताया, 'किसी भी एक्टर के लिए ये बुरा लगने वाली बात है कि अन्य एक्टर को सेंटर स्टेज मिल रहा है और मुझे साइड रोल । ये इंडस्ट्री बहुत बुरी है। यहां सबकुछ कमाना पड़ता है ।'
विज्ञापन

3 of 5
abhishek bachchan - फोटो : PTI
'सेंटर से साइड आने पर दर्द तो होता ही है । यहां दिल दुखाने वाली चीजें ज्यादा हैं लेकिन इसी को आपको अपनी शक्ति बनाना जरूरी है।' बता दें कि 'कॉफी विद करण' के अगले एपिसोड में अभिषेक अपनी बहन श्वेता बच्चन नंदा के साथ नजर आएंगे । 
 

4 of 5
Abhishek Bachchan
अभिषेक की 'मनमर्जियां' से पहले 'हाउसफुल 3' आई थी जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी । इस शो में अभिषेक बच्चन ने ये भी बताया था कि वो अपनी मां से ज्यादा डरते हैं कि पत्नी ऐश्वर्या राय से । करण ने अभिषेक से रैपिड फायर राउंड में ये सवाल पूछा था । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Abhishek Bachchan
इस पर अभिषेक कहते हैं मां से लेकिन तभी श्वेता कहती हैं नहीं अभिषेक वाइफ से ज्यादा डरते हैं। श्वेता का जवाब सुनने के बाद अभिषेक उन्हें रोकते हुए कहते हैं, करण ने रैपिड फायर राउंड मेरे साथ शुरू किया है तो जवाब मेरा ही माना जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें