अभिषेक बच्चन
- फोटो : instagram: bachchan
हालांकि, अभिषेक के मुताबिक उनका सिर्फ पहला दिन ही थोड़ा अलग गया। लेकिन, बाद में ऐसा लगा ही नहीं जैसे कि इस फिल्म की शूटिंग नौ महीने बाद शुरू हुई हो। फिल्म में अपने लुक के बारे में अभिषेक का कहना है कि वह बहुत खुश हैं कि चारों तरफ से उन्हें अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। अभिषेक का मानना है कि अगर किसी किरदार को सिर्फ ठीक से देख ले जाए तो आधा काम तो वैसे ही हो जाता है। और जिस तरह से उनके किरदार को प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं, उस हिसाब से अभिषेक को लगता है कि शायद उन्होंने कुछ अच्छा काम कर दिया!