फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजर ने फोटो साझा कर लिखा अगर अभिषेक 'बच्चन' नहीं होते, एक्टर बोले- तब भी तुमसे बेहतर दिखता

Tue, 10 Nov 2020 03:18 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अभिषेक बच्चन - फोटो : एएनआई, ट्विटर
सोशल मीडिया पर बॉलीवुड स्टार्स का ट्रोल होना कोई नहीं बात नहीं है। किसी भी मौक पर ट्रोलर्स उन्हें ट्रोल कर देते हैं। कुछ हस्तियां तो ट्रोलर्स के निशाने पर खासतौर पर रहती हैं, उन्हीं में से एक हैं अभिनेता अभिषेक बच्चन। हाल ही में एक यूजर ने अभिषेक को ट्रोल करने की कोशिश की तो बदले में अभिनेता ने भी करारा जवाब दे दिया।
विज्ञापन

2 of 5
किसान - फोटो : एएनआई
दरअसल एक यूजर ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक फोटो ट्वीट की। ये फोटो न्यूज एजेंसी एएनआई की है। तस्वीर में एक किसान नजर आ रहा है, जो अपने खेत में खड़ा हुआ है। किसान के पीछे पराली जल रही है। फोटो में दिखने वाले इस शख्स की शक्ल कुछ कुछ अभिषेक बच्चन से मिलती है।
विज्ञापन

3 of 5
अभिषेक बच्चन - फोटो : फाइल
अब यूजर ने इसी बात को लेकर इस फोटो को ट्वीट किया और कैप्शन में लिखा,  'अगर अभिषेक 'बच्चन' नहीं होते।' इस तस्वीर पर अभिनेता अभिषेक बच्चन ने भी जबरदस्त जवाब दिया। उन्होंने लिखा, 'हाहाहाहा, फनी! लेकिन फिर भी तुमसे तो अच्छा दिखता है।'
 

4 of 5
अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन - फोटो : फाइल
बीते दिनों अभिषेक बच्चन ने नेपोटिज्म को लेकर कहा था कि अमिताभ बच्चन ने उनके लिए कभी सिफारिश नहीं की। बल्कि खुद उन्होंने अपने पिता की फिल्म 'पा' को प्रोड्यूस किया था। नेपोटिज्म को लेकर कई बार अभिषेक की तुलना अमिताभ बच्चन से की  जा चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अभिषेक बच्चन - फोटो : instagram/bachchan
बता दें कि इन दिनों अभिषेक बच्चन का करियर काफी अच्छा चल रहा है। जल्द ही उनकी फिल्म लूडो रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वह दसवीं, बिग बुल और बॉब बिस्वास में भी नजर आने वाले हैं।

फिल्म इंडस्ट्री में अमिताभ बच्चन को हुए 51 साल, केबीसी के सेट पर मिला तोहफा देख हैरान हुए बिग बी

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें