फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपोटिज्म पर अभिषेक बच्चन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'पापा ने मेरे लिए नहीं बनाई कोई फिल्म...'

Fri, 06 Nov 2020 11:49 AM IST
Tanuja Yadav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन
बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन को हमेशा यह सुनने को मिला है कि उनके सिर पर उनके पिता और बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन का हाथ रहा है। हालांकि ऐसे आरोपों को अभिषेक बच्चन ने हमेशा खारिज किया है। अभिषेक बच्चन ने बताया कि आपका करियर दर्शकों पर निर्भर करता है। वह कहते हैं, अगर दर्शक आपके काम की तारीफ करेंगे या आपको पसंद करेंगे तो ही आप करियर की सीढ़ी आगे चढ़ सकते हैं। बता दें कि अभिषेक बच्चन ने साल 2000 में फिल्म रिफ्यूजी से अपना डेब्यू किया था और उनको इंडस्ट्री में काम करते हुए 20 साल हो चुके हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ और अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
नेपोटिज्म के आरोप पर अभिषेक बच्चन कहते हैं कि उनके पिता ने उनके लिए कभी किसी से बात नहीं की। अभिषेक बच्चन बताते हैं कि अमिताभ बच्चन ने कभी किसी को फोन नहीं किया और ना ही कभी मेरे लिए कोई फिल्म बनाई। अभिषेक बच्चन का कहना है कि उन्होंने भले ही अपने पिता के लिए एक फिल्म प्रोेड्यूस की थी। बता दें कि अमिताभ बच्चन और विद्या बालन की फिल्म 'पा' अभिषेक बच्चन ने प्रोड्यूस की थी। नेपोटिज्म को लेकर कई बार अभिषेक बच्चन की तुलना अमिताभ बच्चन से की गई है और यहां तक आरोप लगाए गए हैं कि अभिषेक बच्चन के पीछे उनके पिता अमिताभ बच्चन रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
अमित साध, अभिषेक बच्चन - फोटो : Social Media
अभिषेक बच्चन कहते हैं कि लोगों को समझना चाहिए कि फिल्म इंडस्ट्री एक तरह का बिजनेस है। पहली फिल्म के बाद अगर आपका काम पसंद नहीं आता या फिर आपको पसंद नहीं किया जाता है तो आपको दोबारा काम मिलने की संभावना बहुत कम हो जाती है। यह इस इंडस्ट्री का कड़वा सच है।

4 of 5
अभिषेक बच्चन - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
अभिषेक बच्चन ने कहा कि मुझे पता है जब मेरी फिल्में नहीं चलती तो मुझे पता चल जाता है कि किन फिल्मों में से मुझे रिप्लेस किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि कौन-सी फिल्में नहीं बनाई गईं या फिर शुरू तो कर दी गईं लेकिन बजट ना होने की वजह से बंद कर दी गईं। अभिषेक बच्चन बताते हैं कि जब आपका काम पसंद नहीं आता तो आप पर जोखिम नहीं लिया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अभिषेक बच्चन - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
शाहरुख खान के निर्माण में बन रही अभिषेक की एक फिल्म 'बॉब बिस्वास' की शूटिंग अभी बाकी है। इससे पहले वह अजय देवगन के निर्माण में बनी फिल्म 'द बिग बुल' पर भी कुछ दिनों के बचे काम को खत्म करेंगे। देश में लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी अभिषेक बच्चन ने किसी भी फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए अपने घर से कदम बाहर नहीं निकाला है। उन्होंने अपनी रुकी हुई फिल्म 'द बिग बुल' और 'लूडो' के लिए डबिंग जरूर शुरू की थी लेकिन उस दौरान वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए। अब धीरे-धीरे अभिषेक के पास फिल्में इकट्ठा होना शुरू हो गई हैं इसलिए हो सकता है कि वह जल्द ही इन फिल्मों को पूरा करने के लिए अपने घर से बाहर निकलें। अभिषेक की दोनों फिल्में 'लूडो' और 'द बिग बुल' ओटीटी पर रिलीज होने के लिए घोषित हो चुकी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें