अभिषेक बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिषेक बच्चन से पूछा गया कि उन्हें कैसा लगता है, जब उनके काम की तुलना उनके पिता अमिताभ बच्चन से की जाती है। इस पर एक्टर ने कहा, 'इसका जवाब देने का कोई सही तरीका नहीं है।' एक्टर ने अपनी बात समझाते हुए कहा कि वह किसी पर आरोप नहीं लगा रहे हैं, लेकिन लोगों को सिर्फ यही मुद्दा मिलता है, जिस पर वह अक्सर चर्चा करते रहते हैं।