फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abhishek Bachahan: 'बॉब बिस्वास' से लेकर 'द बिग बुल' तक,अभिषेक की ये फिल्में सीधा ओटीटी पर हुईं रिलीज

Sun, 16 Mar 2025 10:58 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Abhishek Bachahan: अभिषेक बच्चन की 'बॉब बिस्वास' से लेकर 'द बिग बुल' तक सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। हाल ही में उनकी फिल्म 'बी हैप्पी' ने भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक दी है।
विज्ञापन
1 of 5
बी हैप्पी - फोटो : यूट्यूब
बिग बी के बेटे अभिषेक बच्चन बॉलीवुड अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बना चुके हैं। 20 वर्षों से अधिक समय से वह फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय है। इस दौरान उन्होंने कई शानदार फिल्मों में अपनी जबर्दस्त अदाकारी दिखाई है। हाल के वर्षों में उनकी कई फिल्में बड़े पर्दे को छोड़कर सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई हैं। रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी 'बी हैप्पी' भी उन्हीं फिल्मों में से एक है। इस फिल्म को अमेजन प्राइम पर रिलीज किया गया है। सोशल मीडिया पर फिल्म की हो रही लगातार तारीफ के बीच आज हम उनकी उन फिल्मों की बात करेंगे जो थिएटर की बजाय सीधा ओटीटी पर रिलीज हुई थीं। 
Coolie: रिलीज से पहले ही 'कुली' पर बरसने लगा पैसा, ओटीटी पर इतने करोड़ में बिकी रजनीकांत की फिल्म
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म 'बॉब बिस्वास' - फोटो : इंस्टाग्राम-@bachchan
बॉब बिस्वास
'बॉब बिस्वास' में अभिषेक ने एक हत्यारे का किरदार निभाया था। यह फिल्म साल 2021 में जी5 पर रिलीज हुई थी। इसकी कहानी फिल्म 'कहानी' के मशहूर किरदार बॉब बिस्वास पर आधारित थी। अभिषेक का शांत लेकिन खतरनाक अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आया। ओटीटी पर आने की वजह से इसे घर-घर तक पहुंचने का मौका मिला। इस फिल्म में उनकी अदाकारी की भी जमकर तारीफ हुई।
Saurabh Shukla: मुझे सलमान से डरने के लिए कहा गया…, सौरभ शुक्ला ने साझा किया ‘किक’ का दिलचस्प किस्सा
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म 'दसवीं' में अभिषेक बच्चन-निम्रत कौर - फोटो : एक्स (ट्विटर)
दसवीं
साल 2022 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई 'दसवीं' एक सामाजिक कॉमेडी फिल्म थी। इसमें अभिषेक ने एक अनपढ़ नेता का किरदार निभाया था जो जेल में रहते हुए दसवीं की पढ़ाई पूरी करने की दृढ़ संकल्प लेता है। फिल्म में हंसी-मजाक के साथ-साथ शिक्षा के महत्व पर भी जोर दिया गया था। अभिषेक के साथ यामी गौतम और निम्रत कौर ने भी इसमें शानदार अभिनय किया था। दर्शकों के साथ कई समीक्षकों ने भी इस फिल्म की तारीफ की थी।

4 of 5
लूडो - फोटो : सोशल मीडिया
लूडो
'लूडो' में एक साथ कई सितारे नजर आए थे। यह फिल्म साल 2020 में नेटफ्लिक्स पर आई थी। अनुराग बसु के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अभिषेक के अलावा राजकुमार राव, फातिमा सना शेख और पंकज त्रिपाठी जैसे सितारे थे। अभिषेक ने इसमें एक दिलचस्प किरदार निभाया था। फिल्म की कहानी में जिंदगी को एक खेल की तरह दिखाया गया था। ओटीटी पर फिल्म ने काफी ज्यादा लोकप्रियता हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
द बिग बुल - फोटो : यूट्यूब
द बिग बुल
साल 2021 में आई इस फिल्म को सीधा डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज किया गया था। फिल्म में अभिषेक ने हर्षद मेहता से प्रेरित एक स्टॉक ब्रोकर की भूमिका निभाई थी। फिल्म में उनके अभिनय की तारीफ हुई थी। ये फिल्म भी थिएटर की बजाय सीधा ओटीटी पर आई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें