फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abhishek Bachchan: एक के बाद एक 15 फ्लॉप फिल्में, फिर भी हार नहीं माना इस स्टार ने... आज हैं बॉलीवुड के गुरु!

Mon, 05 Feb 2024 01:15 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में जब भी कोई स्टार किड डेब्यू करता है तो उससे उम्मीद की जाती है कि वे बिलकुल अपने माता-पिता के जैसी ही एक्टिंग करेंगे। दर्शक भूल जाते हैं कि समय के साथ ही कोई स्टार परिपक्व होता है। आज हम बॉलीवुड के एक ऐसे ही स्टार किड के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिन्होंने एक के बाद एक 15 फ्लॉप फिल्में दीं, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं माना...

Darshan Jariwala: दर्शन जरीवाला का CINTAA उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा, कोलकाता की महिला ने लगाए थे ये गंभीर आरोप

विज्ञापन

2 of 5
अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन से हुई तुलना 
अमिताभ बच्चन बॉलीवुड में महानायक के नाम से जाने जाते हैं। ऐसे में उनके बेटे अभिषेक बच्चन ने जब बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया तब उनकी तुलना सीधे अमिताभ बच्चन से की गई। अभिषेक की पहली फिल्म से ही दर्शकों को यह उम्मीद थी कि वे एकदम अपने पिता की तरह एक्टिंग में मंझे हुए होंगे, लेकिन दर्शकों को निराशा हाथ लगी और उनकी पहली फिल्म 'रिफ्यूजी' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। 
विज्ञापन

3 of 5
अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
एक साथ 15 फ्लॉप फिल्म देने का रिकॉर्ड 
अभिषेक बच्चन ने अपने करियर की शुरुआत साल 2000 में आई फिल्म 'रिफ्यूजी' से किया था। उनकी पहली ही फिल्म सुपर फ्लॉप हुई। इसके बाद उन्होंने अगले चार साल तक सिर्फ फ्लॉप फिल्में ही दिए। इन फिल्मों की लिस्ट में 'तेरा जादू चल गया', 'ढाई अक्षर प्रेम के' 'बस इतना सा ख्वाब है' जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं। 

4 of 5
अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
तुम पिता का नाम खराब कर रहे हो...  
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिषेक ने एक किसी इंटरव्यू में कहा था कि, 'मेरी एक फिल्म देखने के बाद एक महिला सिनेमाहॉल से बाहर आईं और उन्होंने मुझे थप्पड़ मारते हुए कहा कि तुम्हे एक्टिंग छोड़ देनी चाहिए। तुम अपने पिता का नाम खराब कर रहे हो।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
'गुरु' बनकर हासिल किया सुपरस्टार का रुतबा 
अभिषेक बच्चन अपनी फ्लॉप फिल्मों से कभी घबराए नहीं। उन्होंने लगातार अपने आप पर मेहनत किया और फिर उनकी फिल्में हिट होनी शुरू हो गईं। 'युवा', 'बंटी और बबली', 'गुरु' जैसी फिल्में देकर अभिषेक ने अपने अभिनय का लोहा सबको मनवा दिया। आज अभिषेक बच्चन की गिनती बॉलीवुड के कुशल अभिनेताओं में होती है। पिता अमिताभ बच्चन को बेटे अभिषेक पर बेहद गर्व है। 

गर्लफ्रेंड सबा की ऋतिक ने की तारीफ, कही ये बात

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें