फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nayannah Mukey: मातृभाषा से प्रेम ही भारत को महाशक्ति बनाएगा, गडकरी ने बदल दी देश के राजमार्गों की तस्वीर

Mon, 05 Feb 2024 12:07 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

मोस्ट डिजायरेबल वूमन का खिताब जीत चुकीं अभिनेत्री नयना मुके ने कहा कि बीते 10 साल में जितना काम देश में राजमार्ग विकास और सड़क परिवहन को सुलभ बनाने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया है, वह अपने आप में एक मिसाल है। 
विज्ञापन
1 of 5
नयना मुके-गोविंदा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मोस्ट डिजायरेबल वूमन का खिताब जीत चुकीं अभिनेत्री नयना मुके का मानना है कि भारतीय सिनेमा के विकास में ही देश के महाशक्ति बनने का राज छुपा है। सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर के सिनेमा की ‘सॉफ्ट पॉवर’ को पहचानने और इसके जरिये देश दुनिया में भारत की एक आधुनिक छवि बनाने की बात का समर्थन करने वाली नयना ये भी कहती हैं कि बीते 10 साल में जितना काम देश में राजमार्ग विकास और सड़क परिवहन को सुलभ बनाने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया है, वह अपने आप में एक मिसाल है। नयना बीते दिन शहर के करीब ठाणे में आयोजित सड़क सुरक्षा समारोह में हिस्सा लेने पहुंची थीं।
विज्ञापन

2 of 5
हरभजन सिंह-नयना मुके - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गोविंदा, गुलशन ग्रोवर, हरभजन सिंह, अजहरुद्दीन और वैशाली सामंत जैसे सितारों के बीच नयना मुके ने भी वहां उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा के मायने समझाए और इस अभियान में मातृभाषा में संवाद पर खासा जोर दिया। नयना ने नागरिकों की लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं की तरफ खास तौर से ध्यान आकर्षित किया। नयना कहती हैं, ‘अकेले 2021 में 47 हजार लोगों ने सिर्फ इसलिए जान गंवा दी क्योंकि वह दुर्घटना के समय हेलमेट नहीं लगाए हुए थे।’

Darshan Jariwala: दर्शन जरीवाला का CINTAA उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा, कोलकाता की महिला ने लगाए थे ये गंभीर आरोप
विज्ञापन

3 of 5
नयना मुके - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सड़क सुरक्षा की आदत बचपन से ही डालने की वकालत करते हुए नयना मुके कहती हैं, ‘हम सबको अपनी युवा पीढ़ी को ये समझाना चाहिए कि हर वाहन में हॉर्न का प्रयोग करने से पहले ब्रेक का प्रयोग करने की सहूलियत है। यदि हम कम से कम हॉर्न बजाने की आदत डाल लें और गाड़ी की गति नियंत्रित रखने को अपनी दिनचर्या में शामिल कर लें तो सड़क दुर्घटनाओं में कमी आ सकती है। सावधानी हटी, दुर्घटना घटी, के बारे में हम सबको पता है लेकिन ये सावधानियां कितनी तरह की हो सकती हैं, इसके बारे में बच्चों को बताना हमारी भी जिम्मेदारी है।’

Celebs Spotted: भारती सिंह ने हंसते-हंसते लगाई पूनम पांडे की क्लास, जल्द मचाएंगी कृष्णा अभिषेक-सुदेश संग धमाल

4 of 5
नयना मुके - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
देश में राजमार्गों के निरंतर हो रहे विकास के बारे में नयना मुके का मानना है कि इसके लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का अभिनंदन होना ही चाहिए। वह कहती हैं, ‘बीते 10 साल में देश के सड़क परिवहन की सूरत पूरी तरह बदल चुकी है। देश में राजमार्गों का जिस तरह का जाल गडकरी जी ने बिछाया है वह किसी चमत्कार से कम नहीं है। अच्छी सड़के न सिर्फ परिवहन के कष्ट कम करती हैं, बल्कि इनसे समय और श्रम दोनों की बचत होती है।’

Shraddha Kapoor Marriage: श्रद्धा ने सोशल मीडिया पर पूछा सवाल, शादी कर लूं, जानिए मदद के लिए पहले कौन आगे आया
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नयना मुके - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
नयना मुके के स्पष्ट विचारों से फिल्म अभिनेता गोविंदा खासे प्रभावित नजर आए, उन्होंने कार्क्रम में अपने संबोधन के बाद नयना को उनके इन विचारों के लिए बधाई दी और उनसे इसी तरह आगे भी सामाजिक कार्यों में संलग्न रहने का आश्वासन लिया। नयना मुके इन दिनों अपने धारावाहिक ‘काव्यांजलि’ की सफलता को लेकर खूब चर्चा में हैं। इसमें वह एक स्याह किरदार निभा रही हैं। रंगमंच में प्रशिक्षित नयना मुके हर महीने महाराष्ट्र के ग्रामीण अंचलों में जाकर जरूरतमंद लोगों की मदद करती हैं और अपने व्यस्त समय से वक्त निकालकर सामाजिक सेवा कार्य करती रहती हैं।

Amitabh Bachchan: रविवार दर्शन के लिए जलसा के बाहर उमड़ा फैंस का हुजूम, बिग बी ने सादगी भरे अंदाज से जीते दिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें