धमाका
- फोटो : सोशल मीडिया
धमाका (2021)
कार्तिक आर्यन, मृणाल ठाकुर, अमृता सुभाष की फिल्म 'धमाका' 2013 की फिल्म 'द टेरर लाइव' का रीमेक है। फिल्म का कार्तिक आर्यन एक पत्रकार (अर्जुन) की भूमिका में थे, जिसकी जिंदगी तब बदल जाती है, जब उसके पास एक कॉल आता है और शख्स बताता है कि वह धमाका करने वाला है। जिसके बाद अर्जुन एक ट्रैप में फंसता चला जाता है। आगे की कहानी जानने के लिए आप इस फिल्म को 28 अप्रैल 2022 को जी सिनेमा (Zee Cinema) पर देख सकते हैं।