फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Movies : दीप सिद्धू की आखिरी फिल्म समेत इस हफ्ते थिएटर में रिलीज हो रहीं ये 19 फिल्में, रामचरण की फिल्म पर टिकी सबकी नजर

Wed, 27 Apr 2022 05:10 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
ये फिल्में होंगी रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया
पूरे हफ्ते काम करने के बाद वीकेंड का इंतजार सब करते हैं। इसके साथ लोग थिएटर और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाली फिल्मों का भी बेसब्री से इंतजार करते हैं। हर हफ्ते आने वाली ये फिल्में आपके मनोरंजन का बढ़िया जरिया होती हैं। इस हफ्ते थिएटर में आपके लिए कई भाषाओं, हिंदी, तमिल, तेलुगू, अंग्रेजी, पंजाबी, मराठी और बंगाली में फिल्में आने वाली है, जिन्हें आप देखने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपकी मुश्किल को आसान बनाने के लिए हमने इन फिल्मों की पूरी लिस्ट तैयार कर ली है। तो आइए जानते हैं की हफ्ते के आखिर में आपके मनोरंजन के लिए क्या खास है।
विज्ञापन

2 of 10
हारोपंती 2, रनवे 34 - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी
हीरोपंती 2 (29 अप्रैल)

अहमद खान के निर्देशन में बनी हीरोपंती 2 में टाइगर श्रॉफ एक बार फिरलएक्शन मोड में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में ताइगर के अलावा तारा सुतारिया और नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्या भूमिकाओं में नजर आएंगे। वहीं, फिल्म को म्यूजिक ऑस्कर विजेता ए आर रहमान ने दिया है। हीरोपंती 3 को रजत अरोड़ा ने लिखा है तो साजिद नाडियाडवाला फिल्म के निर्माता हैं। वहीं, सिनेमेटोग्राफी कबीर लाला ने की है।
 
रनवे 34 (29 अप्रैल)
रनवे 34 के निर्देशक और निर्माता अजय देवगन ही है। इस फिल्म में अजय अभिनय करते हुए भी नजर आएंगे। उनके साथ अमिताभ बच्च्न, बोमन ईरानी और रकुल प्रीत सिंह भी शामिल हैं। इस फिल्म को संदीप केवलानी, आमिल कियान खान ने लिखा है, वहीं असीम बजाज फिल्म के सिनेमेटोग्राफर हैं। इसके अलावा धर्मेंद शर्मा ने एडिटिंग और अमर मोहिले ने म्यूजिक दिया है।
विज्ञापन

3 of 10
मेमोरी - फोटो : सोशल मीडिया
अंग्रेजी
मेमोरी (29 अप्रैल)

मार्टिन कैंपबेल द्वारा निर्देशित मेमोरी 29 अप्रैल को रिलीज होगी। इस फिल्म में लियाम नीसन, मोनिका बेलुची, गाइ पियर्स और रे स्टीवेन्सन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

4 of 10
साडे आले, नी मैं सास कुट्टणी - फोटो : सोशल मीडिया
पंजाबी
साडे आले (29 अप्रैल)

जतिंदर मौहरी द्वारा निर्देशित यह फिल्म पंजाबी सिनेमा के दिवंगत अभिनेता दीप सिद्धू  की आखिरी फिल्म है। इस फिल्म को लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं। वहीं, इसमें सुखदीप सुख, गुग्गू गिल और महाबीर भुल्लर मुख्य भूमिका में होंगे।
 
नी मैं सास कुट्टणी (29 अप्रैल)
इस फिल्म का निर्देशन परवीन कुमार ने किया है। इसमें मेहताब विर्क, तन्वी नागी, गुरप्रीच घुग्गी और निर्मल ऋषि मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म के नाम को लेकर भी विवाद खड़ा हुआ था, लेकिन बाद में फिल्म रिलीज होने की बात तय हो गई।
विज्ञापन

5 of 10
काथु वकुला रेंदु काधल - फोटो : सोशल मीडिया
तामिल
काथु वकुला रेंदु काधल (28 अप्रैल)

इस फिल्म के निर्देशक विग्नेश शिवन हैं। वहीं, नयनतारा, सामंथा रूथ प्रभु, थम्बी रमैया, विजय सेतुपति मुख्य भूमिका में हैं।
 
आमाइचारी
यह एक तमिल फिल्म है, जिसका निर्देशन जय आकाश ने किया है। इस फिल्म में जय आकाश का अभिनय भी देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

6 of 10
रामचरण, चिरंजीवी - फोटो : सोशल मीडिया
तेलुगू
दहनम (27 अप्रैल)

यह तेलुगू फिल्म है। यह फिल्म सामाजिक असमानताओं, अडिग विश्वास, एहसास, बलिदान और सामाजिक सुधार से संबंधित है।
 
कनमनी रेम्बो खतीजा (28 अप्रैल)
कनमनी रेम्बो खतीजा का निर्देशन विग्नेश शिवन ने किया है। इस फिल्म में नयनतारा, समांथा रूथ प्रभु, विजय सेतुपति और एस श्रीसंत शामिल हैं। फैंस इस फिल्म का काफी समय से इंतजार कर रहे हैं।
 
माचेरला नियोजाकवर्गम (29 अप्रैल)
राजशेऱर रेड्डी ने माचेरला नियोजाकवर्गम का निर्देशन किया है। इस फिल्म में नितिन, कैथरीन ट्रसा और कृति शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं।
 
आचार्य (29 अप्रैल)
कोराताला शिव द्वारा निर्देशित रामचरण की तेलुगू फिल्म पर सबकी नजर टिकी हुई है। इस फिल्म से सोनू सूद एक बार फिर साउथ सिनेमा की ओर रुख कर रहे हैं। इनके अलावा फिल्म में चिरंजीवी, काजल अग्रवाल और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म के निर्माता राम चरण और निरंजन रेड्डी हैं।
 
भला थंधनाना (30 अप्रैल)
चैतन्य दंतुलुरिक द्वारा निर्देशित इस फिल्म में श्री विष्णु, कैथरीन ट्रेसा, गुरुदा राम, पोसानी और कृष्ण मुरली मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन

7 of 10
चंद्रमुखी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मराठी
चंद्रमुखी

प्रसाद ओकी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अमृता खानविलकर और आदिनाथ एम कोठारे मुख्य भूमिका में हैं। वहीं, अक्षय बरदापुरकर, पीयूष सिंह और अभयानंद फिल्मके निर्माता हैं।

8 of 10
शौकीवाला, क्षमसी निम्मी खथेयल्ली हनविला - फोटो : सोशल मीडिया
कन्नड़
शौकीवाला (29 अप्रैल)

इस फिल्म का निर्देशन जॉकी बी ने किया है। इसमें अजय राव, संजना आनंद, गिरीश शिवन्ना, तबला नानी, प्रमोद शेट्टी र लस्या नागराज मुख्य भूमिका में है।
 
क्षमसी निम्मी खथेयल्ली हनविला (29 अप्रैल)
क्षमसी निम्मी खथेयल्ली हनविला के निर्देशक विनायक कोडसर हैं। वहीं, दिगंथ मंचले, रंजनी राघवन और ऐंद्रिता राय मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे।

9 of 10
मकल, जन गण मन - फोटो : सोशल मीडिया
मलयालम
जन गण मन (28 अप्रैल)

जन गण मन के निर्देशक डिजो जोस एंटनी हैं। वहीं, फिल्म के कलाकारों में पृथ्वीराज सुकुमारन, सूरज वेंजारामूडु, सिद्दीकी, विंसी एलोशियस और आनंद बल शामिल हैं।

मकल (29 अप्रैल)
मकल का निर्देशन सत्यन अंतिकाड़ी ने किया है। इस फिल्म में जयराम सुब्रमण्यम, मीरा जैस्मीन, नेसलेन और श्रीनिवासन मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन

10 of 10
रावण, किशमिश - फोटो : सोशल मीडिया
बंगाली
रावण (29 अप्रैल)

रावण के निर्देशक एमएन राजो हैं। वहीं, फिल्म के कलाकारों में जीत, तनुश्री चक्रवर्ती, शताफ फिगर, खराज मुखर्जी और लाहोमा भट्टाचार्य शामिल हैं।
 
किशमिश (29 अप्रैल)
राहुल मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में देव अधिकारी, रुक्मिणी मैत्रा, खराज मुखर्जी, जून मलियाह और अंजना शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें