फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिषेक-ऐश्वर्या की शादी में उमड़ पड़ा था पूरा बॉलीवुड, देखें मेहंदी से लेकर फेरों तक की तस्वीरें

Wed, 05 Feb 2020 10:54 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 8
abhishek bachchan, aishwarya rai - फोटो : social media
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बॉलीवुड के मोस्ट पावरफुल कपल में से एक माने जाते हैं। दोनों की शादी को 12 साल हो गए हैं। अभिषेक और एश्वर्या अक्सर फंक्शन और पार्टी में नजर आते हैं। आज दोनों की आठ साल की बेटी आराध्या है। पांच फरवरी को अभिषेक अपना जन्मदिन मनाते हैं। चलिए हम आपको बताते हैं कि अभिषेक और ऐश्वर्या की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई थी।
विज्ञापन

2 of 8
ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया
अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी शाही अंदाज में हुई थी। यह तस्वीर ऐश्वर्या की मेहंदी की है। इस तस्वीर में ऐश्वर्या मेहंदी लगाते हुए नजर आ रही हैं। मेहंदी के दौरान ऐश्वर्या ने गुलाबी रंग का लहंगा पहना हुआ था।
विज्ञापन

3 of 8
abhishek bachchan, aishwarya rai - फोटो : सोशल मीडिया
'बंटी और बबली' के 'कजरा रे' गाने की शूटिंग के दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था। इस तस्वीर में अभिषेक बच्चन और उनके साथ ऐश्वर्या राय नजर आ रहे हैं। 

4 of 8
अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अभिषेक ने ऐश्वर्या को न्यूयॉर्क में प्रपोज किया था। शादी में अभिषेक ने अबु जानी और संदीप खोसला की डिजाइन की हुई शेरवानी पहनी थी। यह तस्वीर अभिषेक के बरात ले जाते हुए की है। 
विज्ञापन

5 of 8
Amitabh Bachchan - फोटो : social media
इस तस्वीर में अमिताभ बच्चन बेटे की शादी की रस्म करते हुए नजर आ रहे हैं। साथ में उनके परिवार के दूसरे सदस्य नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

6 of 8
ऐश्वर्या राय - फोटो : social media
ऐश्वर्या ने शादी में सुनहरे रंग की कांजीवरम साड़ी पहनी थी। शादी में ऐश्वर्या बेहद खुश दिख रही थीं। देखिए दुल्हन बनीं ऐश्वर्या राय की तस्वीर। 
विज्ञापन

7 of 8
abhishek bachchan, aishwarya rai - फोटो : social media
बॉलीवुड शादी डॉट कॉम के मुताबिक ऐश्वर्या की शादी की साड़ी 75 लाख की थी। इस साड़ी को नीता लुल्ला ने डिजाइन किया था। साड़ी का बॉर्डर सुनहरे रंग से मढ़ा था और उस पर Swarovski क्रिस्टल जड़े थे। ये तस्वीर फेरे लेने के दौरान की है।
विज्ञापन

8 of 8
abhishek bachchan, aishwarya rai - फोटो : social media
खास बात है कि शादी में मीडिया की एंट्री बैन थी। शादी की रस्में पूरी होने के बाद ये सारी तस्वीरें आई थीं। 

रंगीला से राजनीति तक कुछ ऐसे बदलती गईं उर्मिला मातोंडकर, यहां देखें UNSEEN तस्वीरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें