बच्चन परिवार के चिराग अभिषेक बच्चन इंडस्ट्री में काफी नाम कमा चुके हैं। उच्होंने आजतक 50 से ऊपर हिन्दी फिल्मों काम किया है। लेकिन, स्टारडम की दौड़ में वह शुरू से ही अपने समकालीन सितारों से पीछे ही रहे। उनके 43वें जन्मदिन पर नज़र डालते हैं, उन 10 किरदारों पर जो अभिषेक की अभिनय यात्रा में मील के पत्थर बने।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 11
रेफ्यूजी 2000
किरदार- रेफ्यूजी
केकी दारूवाला की लघुकथा लव एक्रॉस द साल्ट डिजर्ट से प्रेरित इस फिल्म से अभिषेक बच्चन और करीना कपूर ने बॉलीवुड में ड्ब्यू किया और इसे डायरेक्ट किया था जेपी दत्ता। इनके अलावा फिल्म में जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी और अनुपम खेर भी थे। फिल्म में अभिषेक एक शरणार्थी का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म पहले हफ्ते में ही फ्लॉप घोषित हो गई, हालांकि सालाना आंकड़ों में इसने सम्मानजनक स्थान पाया।
विज्ञापन
3 of 11
ढाई अक्षर प्रेम के
ढाई अक्षर प्रेम के 2000
किरदार - करन मल्होत्रा
इस फिल्म को डायरेक्ट किया था राज कंवर ने और इसमे पहली बार अभिषेक उस वक्त की उभरती स्टार ऐश्वर्या राय के साथ नज़र आए थे। सलमान खान ने इस फिल्म मे एक स्पेशल अपियरेंस भी दी थी। फिल्म में साहिबा यानी ऐश्वर्या अपने कॉलेज में एक हत्या की साक्षी बन जाती है, और जब हत्यारों को उसके बारे में पता चलता है, तो वह वहां से भागने की कोशिश करती है। उसे एक आर्मी कैप्टन मिलता है, जो उसे उन हत्यारों से बचाता है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास तो नहीं किया पर इसके गानों को काफी सराहना मिली।
4 of 11
एल ओ सी कारगिल 2003
किरदार - कैप्टेन विक्रम बत्रा
यह फिल्म 1999 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुई कारगिल की लड़ाई पर आधारित थी। यह एक मल्टीस्टारर फिल्म थी जिसमें अभिषेक के अलावा संजय दत्त, अजय देवगन, करण नाथ, अक्किनेनी नागार्जुन, सैफ अली खान, सुनील शेट्टी, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी करीना कपूर, एशा देओल, रवीना टंडन, प्रीति झंगियानी, महिमा चौधरी जैसे कई बड़े कलाकार थे। यह फिल्म सबसे लम्बी फिल्मों में से एक थी।
विज्ञापन
5 of 11
ज़मीन 2003
किरदार- एसीपी जयदेव मल्होत्रा
यह रोहित शेट्टी की पहली फिल्म थी, जिसमें अभीषेक के अलावा अजय देवगन और बिपाशा बसु मुख्य भूमिकाओं में थीं। फिल्म की कहानी इजराइल डिफेंस फोर्स के 1976 में हुए एक रेस्क्यू ऑपरेशन पर आधारित थी।
विज्ञापन
6 of 11
रन 2004
किरदार - सिद्धार्थ वर्मा
इस फिल्म को डायरेक्ट किया था साउथ के डायरेक्टर जीवा ने, और यह साउथ की फिल्म रन का ही रीमेक थी। इस फिल्म को बोनी कपूर और श्रीदेवी ने मिलकर प्रोड्यूस किया था। फिल्म में अभिषेक के साथ भूमिका चावला नज़र आईं थीं।
विज्ञापन
7 of 11
युवा 2004
किरदार - लल्लन सिंह
इस फिल्म में पहली बार अभिषेक एक ग्रे शेड रोल करते नजर आए थे, जिनके साथ फिल्म में ओम पुरी, अजय देवगन, विवेक ओबेरॉय, अभिनव क्शयप, और कार्तिक कुमार थे। फिल्म में तीन लड़के सरकार में बढ़ते भ्रष्टाचार को खत्म करने की सोचते हैं और इन्हें खत्म करने की सुपारी लल्लन को मिलती है। मणिरत्नम निर्देशित ये फिल्म अभिषेक के करियर का टर्निंग प्वाइंट साबित हुई।
8 of 11
dhoom
धूम 2005
किरदार - एसीपी जय दिक्षित
यह धूम सीरीज़ की पहली फिल्म थी। यशराज फिल्म्स ने 16 साल के लंबे अंतराल के बाद कोई एक्शन फिल्म बनाई थी। फिल्म को डायरेक्ट संजय गाध्वी ने किया और देखा जाए तो इस फिल्म ने ही अभिषेक का करियर बचा लिया। यह फिल्म उस साल की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी।
9 of 11
Bunty aur Babli
बंटी और बबली 2005
किरदार - बंटी
इस फिल्म में पहली बार अभिषेक अपने पिता के साथ बड़े परदे पर नज़र आए। दोनों बच्चनों ने मिलकर बॉक्स ऑफिस लूट लिया था। फिल्म में अभिषेक के साथ रानी मुखर्जी अहम भूमिका में थीं। हॉलीवुड फिल्म बॉनी एंड क्लाइड से प्रेरित इस फिल्म से ही उत्तर प्रदेश की लोकेशन्स फिल्म प्रोड्यूसर्स की नजर में आईं और इसके बाद तमाम बड़े बजट की फिल्में उत्तर प्रदेश में शूट होने लगीं।
10 of 11
सरकार 3
- फोटो : eros
सरकार 2005
किरदार - शंकर नागरे
यह एक पॉलीटिकल क्राइम थ्रिलर फिल्म थी जिसमे फिर एक और बार बाप बेटे की जोड़ी नज़र आई और इसे राम गोपाल वर्मा ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे थे अमिताभ बच्चन, जिनके छोटे बेटे के किरादर में नज़र आए अभिषेक और बड़े बेटे के के मेनन बने थे। फिल्म काफी बड़ी हिट रही और अभिषेक को इस किरदार के लिए तमाम पुरस्कार भी मिले।
गुरु 2007
किरदार - गुरुकांत देसाई
अभिषेक बच्चन के करियर की ये सबसे बड़ी फिल्म रही। फिल्म के हिट होने के साथ ही अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी भी हो गई जैसे जंजीर हिट होने के बाद अमिताभ बच्चन और जया भादुड़ी की शादी हुई थी। मुकेश अंबानी के पिता धीरूभाई अंबानी की बायोपिक के तौर पर प्रचारित इस फिल्म में अभिषेक ने अपने भीतर के कलाकार को निचोड़ कर रख दिया। युवा के बाद मणिरत्नम ने एक बार फिर अभिषेक के जीवट को पहचाना।