अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के उन हीरो में से हैं जिन्होंने फ्लॉप फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की थी । अमिताभ बच्चन के बेटे होने के बावजूद अभिषेक को अपनी अलग पहचान बनाने में काफी मेहनत लगी है। अच्छी बात ये है कि कई फ्लॉप फिल्में देने के बाद भी वो कभी न कभी ऐसी दमदार फिल्म दे देते हैं कि सबकी बोलती बंद हो जाती है । 'गुरु', 'युवा', 'बंटी और बबली' और 'धूम' अभिषेक की सुपरहिट फिल्में हैं ।
विज्ञापन
2 of 19
abhishek bachchan
इतने चर्चित होने के बाद भी अभिषेक को कई बार महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे और मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय के पति के रूप में पहचाना जाता है। अभिषेक की निजी जिंदगी की बात करें तो वो काफी खुशहाल रही है। इसमें सबसे अहम पहलू है ऐश्वर्या से उनकी शादी। जानिए लंबी दोस्ती के बाद कैसे शुरू हुआ इन दोनों का प्यार।
विज्ञापन
3 of 19
अभिषेक बच्चन
अभिषेक और ऐश्वर्या की मुलाकात पहली बार साल 2000 में हुई जब वे फिल्म 'ढाई अक्षर प्रेम के' की शूटिंग कर रहे थे। दोनों ने इसी साल फिल्म 'कुछ न कहो' में भी काम किया। अब तक इनके बीच सिर्फ अच्छी दोस्ती ही थी। हालांकि वे इससे पहले एक बार 1997 में मिल चुके थे जब ऐश अभिषेक के अच्छे दोस्त बॉबी देओल के साथ फिल्म 'और प्यार हो गया' में काम कर रही थीं।
4 of 19
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय
उस वक्त तक ऐश सलमान खान के साथ रिलेशनशिप में थीं और 2002 में अभिषेक की करिश्मा कपूर से सगाई हो चुकी थी। कपूर और बच्चन परिवार एक होने को तैयार थे लेकिन खबरों के मुताबिक न जाने किस वजह से करिश्मा और अभिषेक की माओं के बीच अनबन हो गई और 2003 में ये सगाई टूट गई।
विज्ञापन
5 of 19
अभिषेक बच्चन
उधर ऐश सलमान के व्यवहार से तंग आकर ब्रेकअप कर चुकी थीं और विवेक ओबरॉय के साथ उनका प्रेम संबंध शुरू हो चुका था। लेकिन किस्मत को तो अभिषेक-ऐश को ही एक करना था। नतीजतन ऐश का विवेक से भी ब्रेकअप हो गया। अभिषेक का करिश्मा से अलगाव होने के बाद काफी वक्त तक रानी मुखर्जी के साथ भी नाम जुड़ा।
विज्ञापन
6 of 19
करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन
दोनों ने फिल्म 'युवा', 'बंटी और बबली' और 'कभी अलविदा न कहना' में साथ काम किया था। इनकी जोड़ी इतनी पंसद की गई कि सबको उम्मीद थी कि बच्चन परिवार में फिर से इतिहास दोहराया जाएगा। लगा था कि ये दोनों शादी करेंगे। जया भादुड़ी की तरह फिर बंगाली बहू आएगी जो जया की तरह ही अपने पति से कद में इतनी छोटी होगी ।
विज्ञापन
7 of 19
अभिषेक बच्चन
लेकिन रानी और अभिषेक के रास्ते अलग हो गए और सबकी उम्मीदें टूट गईं। इसके बाद अभिषेक ने 10 महीनों तक हीरोइन दीपानिता शर्मा को भी डेट किया। माना ये जा रहा था कि दीपानिता इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थी लेकिन अभिषेक ने उन्हें मनाया। अफसोस कि करिश्मा और रानी की तरह अभिषेक ने दीपानिता का भी दिल तोड़ा। ऐसा इसलिए क्योंकि अब तक अभिषेक की जिंदगी में ऐश आ चुकी थीं।
8 of 19
अभिषेक बच्चन
दीपानिता ने जब अभिषेक से सच्चाई जाननी चाही तो उन्होंने कबूल किया कि वे ऐश को पसंद करने लगे हैं। ये दोनों 'कजरारे गाने के वक्त ही करीब आने लगे थे। इन दोनों के बीच प्यार की चिंगारी उसी वक्त जल गई थी लेकिन यह प्यार एक साल बाद 2006 में रिलीज हुई फिल्म 'उमराव जान' की शूटिंग के वक्त परवान चढ़ा।
9 of 19
Abhishek Bachchan
2006 में ऐश-अभि को काफी वक्त साथ गुजारने का मौका मिला। उस वक्त ये दोनों 'उमराव जान' के अलावा 'गुरु' और 'धूम 2' में भी साथ काम कर रहे थे। ऐश से प्यार कर बैठे अभिषेक ने आखिरकार उन्हें शादी के लिए प्रपोज कर डाला।मौका था टोरांटो में चल रहे 'गुरु' के प्रेमियर शो का।
10 of 19
abhishek bachchan aishwarya rai bachchan
न्यूयॉर्क में अभिषेक ने ऐश को शादी के लिए प्रपोज किया था। अभिषेक ने एक इंटरव्यू में बताया था,'' मैं न्यूयॉर्क में शूटिंग कर रहा था। मैं अपने होटल के कमरे की बालकनी में खड़े होकर ये सोचा करता था कि कितना अच्छा होगा अगर एक दिन मैं उससे शादी कर पाऊंगा।''
11 of 19
अभिषेक बच्चन
- फोटो : amar ujala
उन्होंने बताया कि उस वाकये के सालों बाद जब 'गुरु' के प्रेमियर के लिए वे दोनों वहीं थे तो अभि ऐश को उसी बालकनी में ले गए और शादी के लिए प्रपोज किया। ऐश ने हां भी कर दी थी। यानी अभिषेक का खुली आंखों से देखा सपना सच हो गया था। ऐश ने भी खुलासा किया था कि कितने अजीब तरह से उन्हें प्रपोज किया गया था।
12 of 19
Abhishek Bachchan
ऐश ने एक इंटरव्यू में बताया था कि अभिषेक ने गुरु के सेट से ली हुई किसी चीज के साथ उन्हें प्रपोज किया था न की हीरे की अंगूठी देकर। ये देख कर ऐश का दिल पिघल गया था कि यह इंसान कितना सच्चा है। बस फिर क्या था, दोनों शादी की तरफ बढ़ गए।
13 of 19
Abhishek Bachchan
न्यूयॉर्क में प्रपोज करने के बाद जब ये दोनों मुंबई लौटे तो 14 जनवरी 2007 को इनकी सगाई हुई। इसके बाद ये खुलकर सबके सामने आने लगे। साथ में कई बार समारोह में भी देखे गए। ऐश का बच्चन परिवार में आना जाना शुरू हो गया। हालांकि हर रिश्ते की तरह इनकी शादी में भी अड़चनें आईं।
14 of 19
abhishek bachchan
- फोटो : PTI
शादी होने से पहले पता चला कि ऐश मांगलिक हैं इसलिए अभिषेक से पहले उनकी पेड़ से शादी कराई गई ताकि यह दोष उतर सके। यह सब शांत हुआ ही था कि एक लड़की ने इनकी शादी से पहले बवाच मचा दिया। छोटी मोटी मॉडल रही 'जाह्नवी कपूर' नाम की लड़की ने बहुत तमाशा मचाया कि अभिषेक से उनका अफेयर था और उन्होंने शादी करना का वादा किया था।
15 of 19
अभिषेक बच्चन
इस बात पर जाह्नवी ने अपनी कलाई भी काट ली थी। हालांकि कुछ वक्त में ही मामला शांत हो गया और इसे सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट बताया गया। इसके अलावा ऐश की एक विवादास्पद किस ने भी बवाल मचा दिया था। दरअसल, 'धूम 2' में ऐश और हृतिक के बीच काफी हॉट किसिंग सीन हुआ था जिस पर बच्चन परिवार ने आपत्ति और नाराजगी जताई थी।
16 of 19
अभिषेक बच्चन
इन सबके बीच आखिरकार वो वक्त आया जब ये दोनों शादी के बंधन में बंध गए। 20 अप्रैल 2007 को बच्चन परिवार के बंगले प्रतीक्षा में इन दोनों की शादी हुई जिसके लिए कहा जा रहा था कि बहुत कम लोग ही बुलाए जाएंगे। तस्वीरें बाहर आईं तो आधे से ज्यादा बॉलीवुड शामिल था। इसको लेकर भी विवाद बना था।
17 of 19
Aishwarya Rai Bachchan
- फोटो : social media
शादी में रानी मुखर्जी, करिश्मा कपूर और हृतिक रोशन को न्योता नहीं दिया गया था। जबकि हृतिक अभिषेक के बचपन के दोस्त हैं। घर में खुशियां फिर आईं जब 16 नवंबर 2011 को आराध्या बच्चन का जन्म हुआ। आज पूरा बच्चन परिवार खुशी से साथ में रहता है। अभिषेक के लिए उनकी बेटी से बढ़ कर कुछ नहीं।
18 of 19
aishwarya rai bachchan
- फोटो : file photo
कुछ महीनों पहले का ही वाकया है जब एक व्यक्ति ने ट्विटर पर अभिषेक औऱ अराध्या की यह तस्वीर डाल कर मजाक उड़ाया था और लिखा था, ''इंतजार है कि कब अराध्या अपने पिता की फिल्में जैसे द्रोणा और झूम बराबर झूम देख कर ऐश से पूछेगी कि क्या मजबूरी थी?'' ( जो अभिषेक से शादी की)। इस पर अभिषेक ने तगड़ा जवाब दिया।
अभिषेक ने बिना वक्त लगाए उस आदमी को लताड़ा कि उसे जो भी परेशानी है वो अभिषेक से रखे, उनकी बेटी को इसमें न घसीटे। बता दें अभिषेक ने करीब दो साल अनुराग कश्यप की फिल्म 'मनमर्जियां' से फिल्मों मं वापसी की थी । इसके अलावा उनके पास फिल्म 'गुलाब जामुन' भी है । इसमें अभिषेक अपनी पत्नी ऐश के साथ रोमांस करते नजर आएंगे ।