कपिल शर्मा, यामी गौतम, निमरत कौर, अभिषेक बच्चन, अर्चना पूरन सिंह
- फोटो : insta
कॉमेडियन कपिल शर्मा ने शो के सेट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें अभिषेक बच्चन समेत एक्ट्रेस यामी गौतम और निमृत कौर भी दिखाई दे रही हैं। कपिल शर्मा ने इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए अभिनेता को फिल्म के लिए शुभकानाएं भी दी हैं। कपिल ने अपने इंस्टाग्राम से अभिषेक बच्चन और दसवीं की टीम संग तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, टीम के साथ शानदार शूट किया, यामी गौतम, निमरत कौर और मल्टी टैलेंटेड अभिषेक बच्चन पाजी...दसवीं के लिए शुभकामनाएं।