इस समय लगभग सभी लोग बॉलीवुड की क्यूट जोड़ी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी का इंतजार कर रहे हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर और आलिया 17 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि अभी तक दोनों ने इसको लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर शादी को लेकर मीम्स की बाढ़ आ चुकी है। जिसमें कई फनी तस्वीरों के साथ दोनों के मीम्स बनाए गए हैं। और तो और मीम्स की बाढ़ में नेटफ्लिक्स इंडिया भी कूद पड़ा है। नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है।