फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आराध्या को लेकर एक बार फिर ट्रोल हुईं ऐश्वर्या, यूजर्स बोले- 'आपकी लड़की स्कूल नहीं जाती क्या'

Mon, 22 Apr 2019 08:59 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अभिषेक-ऐश्वर्या
बॉलीवुड सेलेब्स का ट्रोल होना आम बात हो गई है लेकिन ट्रोलर्स अब इन सेलेब्स के बच्चों को भी नहीं छोड़ते। हाल ही में अपनी 12वी मैरिज एनिवर्सिरी सेलिब्रेट करने मालदीव्स गए ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन को ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल इस ट्रिप पर ऐश और अभिषेक अपनी बेटी आराध्या को भी लेकर गए।
विज्ञापन

2 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन
इस वेकेशन की तस्वीर जैसे ही ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने इंस्टा पर शेयर की यूजर्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये आपकी लड़की स्कूल नहीं जाती क्या। जब देखों फॉरन ट्रिप पर आपके साथ ही रहती है। इसकी दादी हैं उनके पास रहने दिया करो। क्यों इसको बर्बाद कर रही हो एजुकेट न करके। यूजर ने ऐश्वर्या को ओवर प्रोटेक्टिंग मदर बताते हुए कहा- इन्हें अपनी बेटी को एक आम बच्चे की तरह छोड़ देना चाहिए।


विज्ञापन

3 of 5
अभिषेक और ऐश्वर्या - फोटो : instagram
ऐश्वर्या की इस फोटो को देख यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- बहुत प्यारी बच्ची है, लेकिन माता-पिता के रूप में आपकी जिम्मेदारी है कि आप उसका बचपन उसे जीने दें। हमेशा उसके साथ न रहे। उसे अन्य बच्चों की तरह स्वतंत्र रहना सीखना चाहिए। एक यूजर ने ऐश को नया फोन तक लेने की सलाह दे डाली। दरअसल ऐश्वर्या ने जो फोटो पोस्ट की है वह काफी ब्लर है। जिसे देख यूजर उनके फोन का मजाक उड़ा रहे हैं।
 

4 of 5
Aaradhya Bachchan
एक यूजर ने लिखा- मुझे आश्चर्य है कि इस बच्ची को कब अपना समय मिलता होगा। हमेशा आउटिंग पर मम्मी के साथ रहती है। क्या उसे अपने दोस्तों के साथ रहने का समय मिलता है। मुझे उम्मीद है कि आराध्या को अपने बचपन के लिए कभी पछतावा न हो। इससे पहले एक महिला ने ट्वीट करते हुए लिखा था, अभिषेक बच्चन क्या तुम्हारी बच्ची स्कूल नहीं जाती है? मैं सोचती रहती हूं कि ऐसा कौन सा स्कूल है जो आपके बच्चे को मां के साथ या दूसरी ट्रिप पर जाने की इजाजत देता है। 


विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Abhishek and Aaradhya
इस ट्वीट पर अभिषेक बच्चन काफी भड़क गए थे और अपनी हाजिरजवाबी से अभिषेक ने ट्रोलर की बोलती बंद कर दी थी। उन्होंने जवाब देते हुए लिखा था, मैम जैसा कि मुझे पता है ज्यादातर स्कूल वीकेंड को बंद रहते हैं। आराध्या वीकडेज पर स्कूल जाती है। अब देखना यह है कि हमेशा की तरह इस बार भी अभिषेक इन ट्रोल्स का मुंहतोड़ जवाब देते हैं या फिर नहीं। वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिषेक के पास गीतकार साहिर लुधियानवी की बायोपिक है। वहीं ऐश्वर्या को लेकर ऐसी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें