फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिषेक-ऐश्वर्या की शादी में जमकर थिरके थे अमिताभ और जया, देखें वेडिंग की तस्वीरें और वीडियो

Tue, 20 Apr 2021 08:41 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी की तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में बहुत कम ही ऐसी जोड़िया हैं जिनकी ऑफस्क्रीन और ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री दोनों को दर्शक पसंद करते हों। इसमें ऐश्वर्या रॉय बच्चन और अभिषेक बच्चन का नाम शामिल है। ऐश्वर्या और अभिषेक पर्दे पर तो साथ अच्छे लगते ही हैं असल जिंदगी में भी दोनों की बॉन्डिंग कमाल की है। पूर्व विश्व सुंदरी और बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा ऐश्वर्या राय ने अभिनेता अभिषेक बच्चन संग 20 अप्रैल 2007 को शादी की थी। शादी के वक्त उनकी कुछ गिनी चुनी तस्वीरें ही सामने आई थी। ऐसे में आज हम आपको दिखाते हैं उनकी कुछ अनदेखी तस्वीरें।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन - फोटो : Instagram
ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी को लगभग 14 साल हो गए, लेकिन आज भी ये जोड़ी परफेक्ट नजर आती हैं। फिल्म 'गुरु' के सेट पर दोनों का प्यार परवान चढ़ा था और ऐश्वर्या ने अभिषेक के शादी के प्रपोजल को हां कह दिया था। दोनों की शादी बेहद धूमधाम से हुई थी।
विज्ञापन

3 of 6
अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
ये तस्वीर अभिषेक और ऐश्वर्या के संगीत सेरेमनी की हैं।अपने संगीत के फंक्शन में दोनों ही एक जैसे रंग के कपड़े पहने नजर आए थे। जहां अभिषेक ने सिल्वर और आसमानी रंग की शेरवानी पहनी थी तो वहीं ऐश्वर्या भी सिल्वर और आसमानी रंग के लहंगे में नजर आईं थीं। वहीं दूसरी तस्वीर में अभिषेक घोड़ी पर बैठे नजर आ रहे हैं।

4 of 6
बच्चन परिवार - फोटो : सोशल मीडिया
इंडस्ट्री के मशहूर डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऐसी अनदेखी तस्वीरें साझा कीं थीं। इस तस्वीर में अमिताभ और जया अपने बेटे बहू के साथ जमकर डांस करते नजर आ रहे थे। अमिताभ और जया ने बेटे की शादी में कोई कसर नहीं छोड़ी थी और जमकर मस्ती की थी।
विज्ञापन

5 of 6
ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी का वीडिया भी सामने आया था। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि गहनों और खूबसूरत सुनहरे लहंगे में ऐश्वर्या कितनी खूबसूरत नजर आ रही थीं। वहीं अभिषेक भी बेहद हैंडसम लग रहे थे। उनकी शादी देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ लग गई थी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बच्चन परिवार, अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, और श्वेता बच्चन नंदा एक साथ दिख रहे हैं। वहीं श्वेता की बेटी नव्या भी लहंगे में नजर आ रही हैं। सभी ने क्रीम रंग के मैचिंग कपड़े पहने हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में  जया बेटे अभिषेक की आरती उतारती नजर आ रही हैं। ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी इंडस्ट्री की सबसे बड़ी शादी में से एक थीं। उनकी शादी की तस्वीरों पर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया था।





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें