बॉलीवुड की शानदार जोड़ियों में से एक ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन की बेटी और महानायक अमिताभ बच्चन की पोती आराध्या बच्चन का हाल ही में 6वां जन्मदिन मनाया गया। 16 नवम्बर को 6 साल की हुई बेबी आराध्या की इस खुशी में ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन
2 of 5
शनिवार रात रखी गई इस पार्टी में बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने शिरकत की। जिसमें शाहरुख खान अपने बेटे अबराम, आमिर खान और बेटे आजाद राव खान के अलावा फराह खान, सोनाली बेंद्रे अपने-अपने लिटिल चैंप्स के साथ पहुंचे।
विज्ञापन
3 of 5
शिल्पा शेट्टी ने सेलेब्स से भरी इस पार्टी का एक इनसाइड वीडियो इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट किया। जिसमें शाहरुख, अभिषेक बच्चन, बंटी वालिया बच्चों वाला झूला झूलते दिखाई दे रहे हैं। शाहरुख खान जहां बेटे अबराम के साथ झूले का मजा ले रहे हैं वहीं, अभिषेक और बंटी अलग अलग बैठे हुए हैं।
Ha ha ha .. proof! Priceless😂😆 so adorable @bachchan @iamsrk #buntywalia ..”Giants” on the wheel!😂#grownupkids #boyswillbeboys #partytime #fun
A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on Nov 18, 2017 at 7:45am PST
4 of 5
पार्टी में आराध्या बच्चन पिंक कलर की ड्रेस में बेहद क्यूट नजर आईं, जबकि मम्मी ऐश्वर्या ने क्रीम रंग की गाउन पहनी थी तो वहीं अभिषेक बच्चन सफेद शर्ट और ब्लू डेनिम में जंच रहे थे।
अपने तीनों जुड़वां बच्चों के साथ कुछ इस अंदाज में बर्थडे एन्जॉय करतीं दिखीं फराह खान। बता दें, अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी 20 अप्रैल, 2007 को हुई थी, जिसके बाद 16 नवंबर, 2011 को उनकी बेटी आराध्या बच्चन का जन्म हुआ।