फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुबीना संग तलाक की बात पर अभिनव ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मुझे उससे फिर से...'

Sun, 06 Dec 2020 09:12 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रुबीना दिलाइक, अभिनव शुक्ला - फोटो : Twitter
छोटे पर्दे का सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस हमेशा अपने नए कलेवर के लिए जाना जाता है। इस शो में हर बार एक ना एक जोड़ी जरूर आती है। इस बार शो में सदस्य के रूप में अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलैक शो में शामिल हुए। दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया। लेकिन इन दोनों की जोड़ी में उस वक्त ट्विस्ट नजर आया जब रुबीना ने दोनों के बीच तलाक होने की बात कही।
विज्ञापन

2 of 5
अभिनव शुक्ला, रुबीना दिलैक - फोटो : instagram: colorstv
दरअसल शो में एक टास्क के दौरान रुबीना ने इस बात का खुलासा किया कि शो में आने से पहले अभिनव और रुबीना दोनों तलाक लेने वाले थे। दोनों के बीच काफी दूरियां आ गई थीं। इस खुलासे के बाद से इन दोनों के फैंस काफी शॉर रह गए थे। हालांकि इस मामले पर अब अभिनव ने कुछ भी नहीं कहा था। लेकिन अब अभिनव ने भी मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है।
विज्ञापन

3 of 5
अभिनव शुक्ला, रुबीना दिलैक - फोटो : instagram: colorstv
बिग बॉस में हर हफ्ते की तरह बीते दिन (5 दिसंबर) भी वीकेंड का वार में कॉलर ऑफ द वीक का कॉल आया। इस बार कॉलर ने अभिनव शुक्ला से सवाल किया। कॉलर ने अभिनव से पूछा कि, 'रूबीना ने इतना बड़ा खुलासा किया, लेकिन आपने इस पर कोई खास प्रतिक्रिया नहीं दी। तो क्या आप लोग अब भी अपने फैसले पर कायम हैं? क्या आप लोग बाहर जाकर तलाक ले लेंगे?' कॉलर को जवाब देते हुए अभिनव ने पहली बार इस बारे में बात की।

4 of 5
रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला
अभिनव ने जवाब देते हुए कहा कि, 'नहीं अब ऐसा कुछ नहीं होगा। शो में आने के बाद मुझे रुबीना से फिर से प्यार हो गया। हम लोग साथ में इस शो में आए थे और घर भी वापस साथ ही जाएंगे। अब हम साथ ही रहेंगे'। अभिनव की इस बात को सुनकर एक बार फिर से दोनों के फैंस की जान में जान आ गई। वहीं अभिनव की इस बात को सुनकर वहां मौजूद सभी लोग भी काफी खुश नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अभिनव शुक्ला और रूबीना दिलैक - फोटो : Instagram: @ashukla09
गौरतलब है कि अभिनव शुक्ला बिग बॉस के फाइनलिस्ट बन गए हैं। शो के शुरुआती दिनों में जहां अभिनव दिखाई भी नहीं दे रहे थे। तो वहीं अब उन्होंने पूरी तरह से गेम को ही पलट दिया है और दर्शकों के पसंदीदा बन गए हैं। अभिनव के साथ ही एजाज खान भी फाइनलिस्ट बन गए हैं। तो वहीं रुबीना, जैस्मिन और राहुल वैद्य नॉमिनेट हो गए हैं।

पढ़ें: किसान आंदोलन के बीच गुरु रंधावा ने शेयर की तस्वीर, लिखा इमोशनल नोट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें