फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के समर्थन में उतरीं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं- उनके डर को दूर करने की जरूरत है

Sun, 06 Dec 2020 08:40 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram: @priyankachopra
कृषि कानून का विरोध कर रहे किसानों को अब देश भर से समर्थन मिलने लगा है। राजधानी दिल्ली से सटे इलाकों में आंदोलनकारी किसानों के पास अब सेलेब्स भी पहुंचने लगे हैं। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर फिल्मी हस्तियां भी इन्हें समर्थन देने में जुट गई हैं। इस बीच प्रियंका चोपड़ा ने भी किसानों को लेकर एक ट्वीट किया है।
विज्ञापन

2 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram/priyankachopra
प्रियंका चोपड़ा ने दिलजीत दोसांझ के एक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, 'हमारे किसान भारत के खाद्य सैनिक हैं। उनके डर को दूर करने की जरूरत है। उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने की जरूरत है। एक संपन्न लोकतंत्र के रूप में, हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि यह संकट जल्द हल हो।'
 
विज्ञापन

3 of 5
दिलजीत दोसांझ - फोटो : instagram/diljitdosanjh
दरअसल दिलजीत ने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने दो तस्वीरें साझा की थीं। एक तस्वीर में किसान पुलिसकर्मियों को खाना खिला रहे हैं और दूसरी में पुलिसवाले किसानों को। इस पर दिलजीत ने लिखा, 'प्यार की बात करिए, धर्म कोई भी लड़ाई नहीं सिखाता। भारत इसलिए दुनिया में सबसे अलग है, क्योंकि यहां सब प्यार से रहते हैं। हर धर्म का सत्कार किया जाता है।'

4 of 5
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम
इससे पहले दिलजीत ने शनिवार को सिंधु बॉर्डर पहुंचकर किसानों को संबोधित किया था। इसके साथ ही उन्होंने किसानों को 1 करोड़ रुपये दान में दिए ताकि वह ठंड में गर्म कपड़े खरीद सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू सूद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गौरतलब है कि प्रियंका और दिलजीत के अलावा  गिप्पी ग्रेवाल, हनी सिंह, कपिल शर्मा, स्वरा भास्कर, रितेश देशमुख, सोनू सूद, वीर दास, तापसी पन्नू, अनुभव सिन्हा, हंसल मेहता सहित कई स्टार्स किसानों का समर्थन कर चुके हैं। 

किसान आंदोलन के बीच गुरु रंधावा ने शेयर की तस्वीर, लिखा इमोशनल नोट

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें