फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abhijeet Bhattacharya: 'बहुत हो गया ड्रामा...,' शाहरुख खान संग झगड़े पर फिर उमड़ा अभिजीत भट्टाचार्य का दर्द

Sun, 30 Jun 2024 01:08 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान-अभिजीत भट्टाचार्य - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिजीत भट्टाचार्य एक वक्त पर शाहरुख खान की आवाज के रूप में जाने जाते थे। उन्होंने सुपरस्टार की फिल्म 'मैं हूं ना' में अपनी आवाज दी थी। हालांकि, गायक ने एक बार फिर गानों में श्रेय न दिए जाने पर असंतोष व्यक्त किया है। अभिजीत ने एक इंटरव्यू में अपनी निराशा का खुलासा किया। अभिजीत ने कहा कि शाहरुख जानते हैं कि उन्हें दुख पहुंचा है और दोनों का स्वभाव एक जैसा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अभिजीत भट्टाचार्य - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिजीत भट्टाचार्य ने कहा, 'यह कुछ ऐसा है जिसे शाहरुख खान बहुत अच्छी तरह से जानते हैं। हमारे बीच कोई अंतर नहीं है। हमारे जन्मदिन में बस एक दिन का अंतर है। हमारा स्वभाव एक जैसा है।' उन्होंने विस्तार से बताया, 'हम दोनों जानते हैं कि हम क्या बनने जा रहे हैं। अगर मैं आज उनके पास जाऊं तो उनसे छह-सात साल सीनियर होने के नाते कह सकता हूं, बहुत हो गया ड्रामा, आप स्टार हैं और हमेशा रहेंगे।'
विज्ञापन

3 of 5
अभिजीत भट्टाचार्य - फोटो : सोशल मीडिया
अभिजीत भट्टाचार्य ने कहा कि मैं उनसे आगे कहूंगा, 'आप स्टार हैं और हमेशा रहेंगे, लेकिन अगर मैं वापस सीन में आया, तो फिर बात मुझ पर होगी और आप पर नहीं। कभी ऐसा लगता है कि वो भी ऐसे आदमी हैं जो इतराते हैं... या तो उनके पास बिल्कुल वक्त नहीं है। लेकिन वो ऐसे नहीं है। मैं अपने आप को जानता हूं तो उनको भी बहुत अच्छे से जानता हूं, जबकि मेरा कोई करीबी रिश्ता नहीं है। लेकिन उनको इतना पता है कि मुझे बुरा लगा है।'

T20 World Cup: टी-20 विश्वकप विजेता बना भारत, खुशी से झूमे विराट, सबसे पहले पत्नी अनुष्का को किया वीडियो कॉल!

4 of 5
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम
हालांकि, इससे पहले एक इंटरव्यू में अभिजीत ने शाहरुख खान को लेकर कुछ ऐसा कह दिया था जिससे सुपरस्टार के प्रशंसक दंग रह गए थे। गायक ने कहा था, 'वह एक कमर्शियल इंसान हैं। वो तुम्हें यूज करेंगे और फेंक देंगे। वह अपनी सफलता के रास्ते में आने वाले किसी भी इंसान को फेंक देंगे।'

India vs South Africa: टी-20 वर्ल्ड कप जीता भारत, अनुष्का शर्मा के अलावा इन सेलेब्स ने अनोखे ढंग से दी बधाई
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk
काम के मोर्चे पर, शाहरुख की नवीनतम उपस्थिति राजकुमार हिरानी की 'डंकी' में थी, जिसमें तापसी पन्नू, विक्की कौशल, बोमन ईरानी और अन्य शामिल थे। फिल्म को प्रशंसकों और आलोचकों दोनों से उत्साहपूर्ण प्रशंसा मिली। आने वाले दिनों में वह अपनी बेटी सुहाना खान के साथ 'किंग' में नजर आएंगे। वह कथित तौर पर 'किंग' में एक 'डॉन' की भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें