फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य के खिलाफ FIR, महिला से गाली-गलौच करने का आरोप

Tue, 14 Aug 2018 07:09 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Abhijeet Bhattacharya
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य एक बार फिर से मुसीबत में फंस गए हैं। मामला एक महिला से गाली-गलौच और मारपीट करने का है। अभिजीत भट्टाचार्य के खिलाफ मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। अब पुलिस ने केस दर्ज कर इस मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

2 of 4
अभिजीत भट्टाचार्य
खबर के मुताबिक, महिला की सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य से फोन पर बहस हो गई। अभिजीत के किराएदार सोसायटी में कुछ ड्रिलिंग का काम करवा रहे थे। इसी बात पर दोनों की बहस हो गई। महिला ने ये आरोप लगाया कि अभिजीत ने उन्हें फोन पर गाली दी। मामला अंबोली पुलिस थाने में दर्ज करवाया गया है। फिलहाल गाली गलौच करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आईपीसी के सेक्शन 509 और 506 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

3 of 4
अभिजीत भट्टाचार्य
इस मामले में अभिजीत का बयान भी सामने आ गया है। उन्होंने कहा महिला उन्हें धमकी दे रही थी। साथ ही पैसों की मांग कर रही थी। मैंने अपना फ्लैट किराए पर दिया है मेरे किराएदार घर का काम करवा रहे थे तो महिला विरोध कर रही थी और घर का मालिक होने के नाते मुझे इस मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा।
 
विज्ञापन

4 of 4
अभिजीत भट्टाचार्य
बता दें इससे पहले भी अभिजीत भट्टाचार्य छेड़छाड़ के आरोप में फंस चुके हैं। उन पर एक लड़की ने दुर्गा पूजा समारोह में उसके साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था और एफआईआर भी की थी। ओशीवारा पुलिस ने इस मामले में उन्हें गिरफ्तार भी किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें