फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूबसूरती में अमृता और करीना से कम नहीं थी सैफ की एक्स गर्लफ्रेंड, ऐसे टूटा था रिश्ता

Tue, 14 Aug 2018 06:22 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
saif and kareena
बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान का 16 अगस्त को जन्मदिन है। वह इस साल 48 साल के हो जाएंगे। उनका जन्म 1970 को नई दिल्ली में हुआ। ऐसे में बात करेंगे उनकी जिंदगी से जुड़े इस खास हिस्से की... उनकी दो शादी हुई हैं और इन दो शादी के बीच उनका एक विदेशी मॉडल के साथ भी अफेयर रहा था। खबर है कि सैफ की यह एक्स गर्लफ्रेंड खूबसूरत हैं..तो आइए जानतें हैं कौन हैं यह मॉडल..
 
विज्ञापन

2 of 5
saif ali khan
सैफ और करीना बॉलीवुड इवंटे हो या कोई सेलिब्रटिज पार्टी दोनों एक साथ ही नजर आते हैं। करीना अब पटौदी खानदान की बहू हैं। ऐसे में सैफ पहली पत्नी अमृता सिंह और बच्चे सारा और इब्राहिम के साथ बहुत दिनों से नजर नहीं आए हैं। काफी दिनों पहले ये तीनों सैफ के साथ ट्रैवलिंग करते देखे गए थे।
विज्ञापन

3 of 5
Bollywood
खैर अब बात करतें हैं सैफ की एक्स गर्लफ्रेंड रोजा कैटालानो की। बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि सैफ की करीना कपूर से पहले एक विदेशी प्रेमिका थी। रोजा से  सैफ की मुलाकात केन्या में एक शो में हुई थी। जिसके बाद रोजा काम की तलाश में भारत भी आयी लेकिन जब उन्हें सैफ की शादीशुदा जिंदगी के बारे में पता चला तो वह चौंक गईं। बता दें कि रोजा कैटलानो एक स्विस मॉडल हैं जो इटली में पैदा हुईं। 

4 of 5
Bollywood
बता दें कि एक इंटरव्यू में रोजा ने इस बात का खुलासा किया था कि सैफ ने उनसे कई मुलाकातों के बाद भी शादी के बारें में कुछ नहीं बताया था। इस बीच अमृता और सैफ में रोजा को लेकर अनबन होना शुरू हो गई। जिसके बाद दोनों में तलाक हो गया। लेकिन उधर रोजा ने भी सैफ से रिश्ता तोड़ लिया। इसके बाद तो सैफ ने कोई देर ना करते हुए करीना कपूर से शादी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
saif ali khan and amrita singh
सैफ ने साल 1991 में अमृता सिंह से शादी की थी और 2004 में दोनों ने तलाक ले लिया। बता दें कि तलाक के बाद भी सैफ पहली पत्नी अमृता सिंह से हुए बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान से मिलते रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें