फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abhay Deol: इस फिल्म के बाद शराब के नशे में डूब गए थे अभय देओल, बोले- हर दिन मैं मूर्खों की तरह पीता था

Tue, 17 Jan 2023 10:45 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अभय देओल - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता अभय देओल इन दिनों वेब सीरीज ट्रायल बाई फायर की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। यह वेब सीरीज 1997 के उपहार सिनेमा अग्निकांड पर आधारित है। अभय को उनकी बेहतरीन अदाकारी के लिए जाना जाता है। हालांकि उनके निजी जीवन के बारे में बहुत कम लोगों को ही पता है। हाल ही में अभय ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ हैरान कर देने वाले खुलासे किए हैं। 
Adipurush Release Date: इंतजार खत्म! इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी 'आदिपुरुष', नई रिलीज डेट का हुआ एलान
विज्ञापन

2 of 4
अभय देओल - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने बताया है कि क्यों वह फेम से नफरत करते थे, साथ ही उन्होंने एक फिल्म की शूटिंग के बाद अपने रोजना शराब पीने की लत पर भी बात की है। ताजा इंटरव्यू में अभय ने बताया, ''क्योंकि मैं एक फिल्मी परिवार में पला-बढ़ा हूं। मैंने एक बच्चे के रूप में प्रसिद्धि को करीब से देखा। मुझे यह पसंद नहीं आया क्योंकि इससे आपकी निजता चली जाती है। आपके बारे में बहुत कुछ लिखा जाता है। मैं वास्तव में प्रसिद्धि और मीडिया से नफरत करता था क्योंकि बड़ा होते हुए मैंने अपने परिवार के बारे में बहुत कुछ लिखा हुआ देखा, एक बच्चे के रूप में पूछे जाने पर, 'क्या यह सच है, क्या यह सच है?' इससे मुझे गुस्सा आता था।
Photoshoots: जब फोटोशूट के लिए सितारों ने पार कीं सारी हदें, कोई हुआ टॉपलेस तो किसी ने कैमरे के सामने किया किस
विज्ञापन

3 of 4
अभय देओल - फोटो : सोशल मीडिया
तुम्हारे पापा फिल्मों में काम करते हैं, तुम्हारे चाचा बड़े स्टार हैं। जाहिर है कि वह हैं। उनके बारे में जो कुछ भी लिखा जाता था वह सब मुझसे स्कूल में पूछा जाता था। मैंने बहुत सारे लोगों को परिवार के आसपास देखा है  वे दोस्त नहीं थे बल्कि फायदे के लिए थे।''
Faraaz Trailer: ढाका टेरर अटैक पर बनी फिल्म फराज का ट्रेलर रिलीज, शशि कपूर के पोते जहान कपूर निभाएंगे लीड रोल
 
विज्ञापन

4 of 4
अभय देओल - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आगे देव डी के बारे में भी बात की। अभय ने बताया कि देव डी का किरदार निभाने के बाद वह इस कैरेक्टर से एक साल तक नहीं निकल पाए थे। अभिनेता ने बताया कि उन दिनों वह न्यूयॉर्क में थे। अभय ने बताया, ''मैं सड़कों पर फटे कपड़ों में नहीं था। मैं हर दिन मूर्खों की तरह पीता था। मैंने कुछ बहुत अच्छे दोस्त बनाए हैं, इसलिए मुझे कुछ बातें याद हैं।''
Athiya-Kl Rahul: राहुल की दुल्हनिया बनने के लिए अथिया तैयार, तैयारियां शुरू, रोशन हुआ क्रिकेटर का घर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें