फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्देशक के साथ सो रहा था ये अभिनेता, तस्वीर शेयर कर बोले- 'आखिरकार मैंने कर दिखाया'

Thu, 21 Nov 2019 03:30 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
अभय देओल - फोटो : सोशल मीडिया
अभय देओल फिल्मों में अलग तरह के रोल करते नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर अभय कई बार तस्वीरें शेयर कर खुद का ही मजाक बनाने से नहीं चूकते हैं। इस बार अभय देओल ने एक ऐसी तस्वीर शेयर की है जिसमें वो अपनी फिल्म के निर्देशक के साथ सोते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
abhay deol - फोटो : social media
अभय देओल ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें वो एक लकड़ी की कुर्सी पर सो रहे हैं और उनके पास वाली कुर्सी पर महेश मांजरेकर भी सो रहे हैं। अभय ने लिखा- 'मैंने आखिरकार कर ही लिया। मैं अपने निर्देशक के साथ सो गया। सेट पर महेश मांजरेकर के साथ।' 
विज्ञापन

3 of 5
Abhay Deol - फोटो : twitter
तस्वीर में अभय देओल पुलिसकर्मी की वर्दी पहने नजर आए और वो सो रहे हैं। तस्वीर देख ऐसा लग रहा है अभय किसी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। अभय देओल हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म 'चॉपस्टिक' में नजर आए थे।

4 of 5
abhay deol - फोटो : social media
ज्यादा फिल्में नहीं करने के सवाल पर हाल ही में अभय देओल ने अपना दर्द बयां किया था। अभय देओल ने कहा था- 'अक्सर मुझसे कई लोग और प्रेस वाले पूछते है कि हम आपको बड़े पर्दे पर ज्यादा क्यों नहीं देखते हैं? यह एक मुश्किल भरा सवाल है। पहली बात ये है कि इसका उत्तर मैं शॉर्ट में नहीं दे सकता। शायद एक दिन मैं इसके बारे में एक किताब लिखूंगा।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
abhay deol - फोटो : social media
43 वर्षीय अभय देओल ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2005 में इम्तियाज अली की फिल्म 'सोचा ना था' से की। फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई लेकिन दर्शकों ने अभय देओल और उनकी अपोजिट रहीं आयशा टाकिया को जरूर पसंद किया। 2009 में अनुराग कश्यप की 'देव डी' में अभय देओल के काम को काफी सराहा गया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा बिजनेस किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें