बच्चों के साथ अर्पिता खान शर्मा
- फोटो : Social Media
आयुष ने कहा, 'मैं और अर्पिता धर्मनिरपेक्ष रिश्ते पर विश्वास रखते हैं। इसलिए हम दोनों ने तय किया कि हम अपने बच्चों का पहला नाम मुस्लिम और उपनाम हिंदू रखेंगे'। बच्चों के नाम को लेकर बात करते हुए आयुष ने कहा, हमने तय किया था कि, 'हम सभी का नाम अक्षर ए (A) से रखेंगे। एक बार मैं लंदन के लिए सफर कर रहा था, उस दौरान मुझे एक शख्स मिला जिसका नाम आहिल था। उसका नाम मुझे काफी अलग लगा और फिर मैंने आहिल के नाम का मतलब ढूंढा।'