देश में कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन (LockDown) का एलान किया गया है। इसी वजह से आम से लेकर खास, सभी अपने-अपने घरों में कैद हैं। कोई इन दिनों खाना बनाना सीख रहा है तो कोई घर की साफ-सफाई में अपना टाइम पास कर रहा है। इस बीच साउथ के मशहूर एक्टर राम चरण (Ram Charan) ने भी कुछ ऐसा किया है जिसे देखते हुए फीमेल फैंस उनकी दीवानी हो जाएंगी।