फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TEDX Talk: ट्रोल्स से परेशान हुए आयुष शर्मा, बोले- मैं स्टार किड नहीं हूं, गलत समय पर गलत जगह पर हूं

Fri, 21 Oct 2022 02:43 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
आयुष शर्मा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अरे ये तो सलमान खान का जीजा है...ये वही है न अर्पिता खान का पति...बॉलीवुड डेब्यू के चार साल बाद भी आयुष शर्मा को इस तरह जाना जाता है। यह बात खुद आयुष शर्मा ने टेडएक्स टॉक के दौरान बताई। अभिनेता ने कहा कि अर्पिता से शादी के बाद सब कुछ बदल गया। पहले किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता था कि मैं सोशल मीडिया क्या शेयर करता हूं, लेकिन शादी के बाद मुझे हर चीज पर ट्राेल किया जाने लगा।
विज्ञापन

2 of 4
आयुष शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
आयुष ने कहा, "मेरी शादी के अगले ही दिन, पहली चीज जो मैंने देखी, वह यह है कि मुझे और मेरी पत्नी को शादी करने के लिए ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर कुछ लोग हमारी तस्वीरों पर कमेंट कर कह रहे थे कि मैंने शादी इसलिए की क्योंकि मुझे पैसे चाहिए थे। कुछ कहने लगे कि मैंने अर्पिता से शादी की क्योंकि मैं एक अभिनेता बनना चाहता था। वहीं, कुछ मुझे दिल्ली का बिजनेसमैन कहने लगे, जो मैं कभी नहीं था।"

टी-20 वर्ल्ड कप देखने ऑस्ट्रेलिया पहुंचीं धनश्री, पोस्ट शेयर कर उर्वशी रौतेला पर कसा तंज
विज्ञापन

3 of 4
aayush sharma - फोटो : social media
अभिनेता ने खुलासा करते हुए कहा, "लगातार ट्रोल होने की वजह से मेरा आत्मविश्वास टूटता गया। लोगों ने मेरी फिल्मों में मेरे प्रदर्शन को आंका और मुझे 'सफेद कुत्ता' तक कह डाला। कई लोगों ने यह भी अनुमान लगाया कि सलमान खान ने अपनी बहन अर्पिता खान की शादी के लिए मुझे भारी दहेज का दिया है। लोगों ने मुझे खान परिवार के बहनोई और भाई-भतीजावाद का उपोत्पाद तक कहा लेकिन मैं स्टार किड नहीं हूं। मैं गलत समय पर गलत जगह पर हूं।"

मंदिर के गेट पर लात मारने और महिला विरोधी गाना गाने तक, इन विवादों में फंस चुके हैं खेसारी
विज्ञापन

4 of 4
Sai Manjrekar and Aayush Sharma - फोटो : Social Media
बता दें कि आयुष शर्मा अब तक दो फिल्मों - 'लवयात्री' और 'अंतिम' में दिखाई दे चुके हैं। दोनों ही फिल्म सलमान खान फिल्म्स के तहत निर्मित हैं। बहुत से लोग नहीं जानते होंगे कि आयुष इंडस्ट्री में काम पाने के लिए ऑडिशंस देते थे, चाहे वह विज्ञापनों में हो, टीवी शो में या फिल्मों में। उन्होंने रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' में बैकग्राउंड डांसर के तौर पर भी काम किया है। 

'टी 20' वर्ल्ड कप के लिए बिग बी ने दीं टीम इंडिया को शुभकामनाएं, वीडियो देख आ जाएगा जोश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें