फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान के जीजा की पहली फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज, नाम को लेकर विवादों में है ‘लवरात्रि’

Fri, 22 Jun 2018 12:06 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की बहन अर्पिता के पति आयुष शर्मा की डेब्यू फिल्म ‘लवरात्रि’ इन दिनों काफी चर्चा में है। बीते दिनों फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था। टीजर को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब फिल्म का पहला मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है। इस पोस्टर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। 
विज्ञापन

2 of 4
फिल्म ‘लवरात्रि’ के मोशन पोस्टर को आयुष शर्मा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। पोस्टर में आयुष शर्मा के साथ अभिनेत्री वरिना हुसैन भी नजर आ रही हैं। यह वरिना हुसैन की भी पहली बॉलीवुड फिल्म है। इस मोशन पोस्टर में यह दोनों एक स्कूटर पर बैठे नजर आ रहे हैं। वहीं बैकग्राउंड में लाइट जल रही है।

 
विज्ञापन

3 of 4
सोशल मीडिया यूजर्स इस पोस्टर को पसंद कर रहे हैं। बात करें फिल्म 'लवरात्रि' की तो ये गुजरात की पृष्ठभूमि पर बनी है। रोमांटिक फिल्म में नवरात्रि के मौके पर नायक-नायिका के बीच उभरते प्यार को दिखाया जाएगा। 'लवरात्रि' अपने नाम को लेकर विवादों में भी आ चुकी है। 
विज्ञापन

4 of 4
माना जा रहा है कि इस टीजर रिलीज के बाद हिंदू संगठन इसे लेकर बवाल भी कर सकते हैं। सलमान खान द्वारा प्रोड्यूस इस फिल्म का निर्देशन अभिराज मीनावाला ने किया है। ये फिल्म 5 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें