बॉबी देओल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि बॉबी ने ट्विंकल खन्ना के साथ साल 1995 में फिल्म बरसात से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट मेल डेब्यू का अवॉर्ड भी मिल चुका है। उन्होंने गुप्त, और प्यार हो गया, सोल्जर, करीब, बादल, बिच्छू, अजनबी, हमराज और यमला पगला दीवाना जैसी हिट फिल्मों में बतौर एक्टर काम किया है। एक न्यूज वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में बॉबी ने कहा, 'मैं बहुत शर्मीला व्यक्ति हूं और उन दिनों मैं वास्तव में ज्यादा शर्मीला था क्योंकि मेरी उम्र बहुत कम थी इसलिए मैं परेशान हो जाता था... लेकिन यह उनकी गलती नहीं है क्योंकि एक प्रशंसक के रूप में जब आप किसी अभिनेता या क्रिकेटर को पसंद करते हैं तो आप उस व्यक्ति से मिलने के लिए बहुत उत्साहित होते हैं। इसलिए मैं उस उत्साह को समझता हूं।'